बच्चों से प्यार या बनाया श‍िकार? मौत के बाद भी माइकल जैक्सन पीछा नहीं छोड़ रहे कई राज

माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' ने जहां दुनिया को फिर से पॉप के किंग का जादू याद दिलाया, वहीं अब नेटफ्लिक्स उनकी जिंदगी का सबसे विवादित चैप्टर को सामने ला रहा है. 'माइकल जैक्सन: द वर्डिक्ट' माइकल पर चले बाल यौन शोषण के केस और आरोपों की कहानी दिखाएगी, जिसने कभी पूरी दुनिया को हिला दिया था.

Advertisement
माइकल जैक्सन की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी का राज खोलेगी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री (Photo: ITGD) माइकल जैक्सन की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी का राज खोलेगी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:19 PM IST

पॉप के किंग कहे जाने वाले माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' को रिलीज हुए ठीक एक महीना हो चुका है. अब जैक्सन की जिंदगी की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी पर नेटफ्लिक्स एक नई डॉक्यूमेंट्री लेकर आ रहा है— 'माइकल जैक्सन: द वर्डिक्ट'.

22 अप्रैल को थिएटर्स में पहुंची 'माइकल' भारत समेत दुनिया भर में ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है. मगर बहुत सारे लोगों को ये शिकायत थी कि फिल्म में माइकल की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी शामिल नहीं की गई— उनपर लगे बाल यौन शोषण के आरोप. हालांकि मेकर्स का डिफेंस ये था कि 'माइकल' की कहानी उस टाइम-पीरियड तक जाती ही नहीं है, जब जैक्सन पर ये आरोप लगे थे. लेकिन बायोपिक के ठीक एक महीने बाद नेटफ्लिक्स ने 'माइकल जैक्सन: द वर्डिक्ट' का ट्रेलर शेयर कर दिया है.

Advertisement

माइकल जैक्सन की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी
अपने गानों और डांस से दुनिया भर में मशहूर माइकल जैक्सन को इस धरती का सबसे पॉपुलर सेलेब्रिटी माना जाता था. लेकिन उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी थी— बाल यौन शोषण के आरोप. 1993 में माइकल पर पहली बार एक 13 साल के बच्चे के यौन शोषण का आरोप लगा था. मगर एक साल बाद लड़के के पिता और माइकल के बीच 'आउट ऑफ कोर्ट' सेटलमेंट की खबरें सामने आई थीं.

इसके करीब एक दशक बाद, 2003 में माइकल पर फिर से एक 13 साल के बच्चे के यौन शोषण का केस दर्ज हुआ. उन्हें अरेस्ट भी किया गया था, लेकिन वो एक हफ्ते बाद जमानत पर छूट गए थे. 2004 में माइकल का कोर्ट ट्रायल शुरू हुआ, जिसमें उनपर बाल यौन शोषण और बच्चों के अपहरण की साजिश समेत 10 क्रिमिनल काउंट तय किए गए थे. 73 दिनों तक चले इस ट्रायल में 140 गवाह कोर्ट में पेश हुए थे.

Advertisement

2005 में कोर्ट के फैसले में माइकल सभी 10 क्रिमिनल काउंट्स से बरी हुए और उनपर लगे आरोप साबित नहीं हो पाए. लेकिन यहीं से इस कॉन्स्पिरेसी थ्योरी ने भी जोर पकड़ा कि माइकल अपने सेलेब्रिटी स्टेटस के प्रभाव की वजह से इस केस में बच निकले थे.

क्या दिखाने वाली है ये डॉक्यूमेंट्री?
नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री 'माइकल जैक्सन: द वर्डिक्ट' माइकल जैक्सन पर लगे आरोपों और कोर्ट ट्रायल को दिखाने वाली है. इसके ट्रेलर में वो ज्यूरी मेंबर्स नजर आते हैं जिन्होंने कोर्ट में माइकल के केस पर फैसला सुनाया था. माइकल के केस की जांच करने वाले कुछ ऑफिसर्स और माइकल की डिफेंस टीम के लोगों के इंटरव्यू भी ट्रेलर में नजर आ रहे हैं.

ट्रेलर में एक इंवेस्टिगेटर ये स्वीकार करता नजर आ रहा है कि वो माइकल पर लगे आरोपों को सच मानकर जांच करने उतरा था. वहीं एक ज्यूरी मेंबर इस बात पर संदेह जताती नजर आती हैं कि इस मामले का पूरा सच शायद कभी सामने आ ही नहीं सकता था. 'माइकल जैक्सन: द वर्डिक्ट' के ट्रेलर में दोनों पक्षों के लोग नजर आ रहे हैं, जो इसे एक दिलचस्प डॉक्यूमेंट्री बनाता है. यहां देखें डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर:

 

न्यूज एक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस डॉक्यूमेंट्री के डायरेक्टर निक ग्रीन ने कहा है कि ये दर्शकों को इस केस के दोनों पक्षों का एक 'फोरेंसिक और कंप्लीट' व्यू दिखाएगी. साथ ही उन्होंने ये भी दिखाने की कोशिश की है कि मीडिया नैरेटिव में इस केस की सुनवाई को किस तरह पेश किया जा रहा था.

Advertisement

जहां माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' ने उनके फैन्स को फिर से उनका जादू जीने का मौका दिया था, वहीं 'माइकल जैक्सन: द वर्डिक्ट' पॉप के किंग का विवादित पक्ष भी बहुत इंटरेस्टिंग तरीके से दिखाती नजर आ रही है. ये डॉक्यूमेंट्री 3 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement