प्रेग्नेंसी की खबर ने बेयोंसे को बनाया सोशल मीडिया का स्टार, सेलेना को पीछे छोड़ा

बेयोंसे नोल्स ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की और इस खबर ने उनकी पॉपुलैरिटी अचानक से बढ़ा दी...

Advertisement
बेयोंसे नोल्स बेयोंसे नोल्स

मेधा चावला

  • लॉस एंजेलिस,
  • 03 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 10:43 AM IST

गायिका बेयोंसे नोल्स ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैन्स को दी. उन्होंने इस न्यूज को एक बेहद खास तस्वीर के साथ साझा किया.

इस खबर से बेयोंसे के फैन्स इतने उत्साहित हुए कि सोशल मीडिया पर उनकी पॉपुलैरिटी अचानाक से बढ़ गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेयोंसे ने बुधवार को पेट पकड़े हुए अपनी तस्वीर पोस्ट की, जिसे आठ घंटे में 63.3 लाख लोगों ने पसंद किया.

Advertisement


देखें तस्वीर :


बेयोंसे ने पीछे छोड़ा सेलेना को

इसी के साथ बेयोंसे ने लोकप्रियता के मामले में गायिका सेलेना गोमेज को पछाड़ दिया है. बेयोंसे के पोस्ट पर 334,000 कमेंट आए हैं. इसके पहले यह रिकॉर्ड सेलेना गोमेज के नाम था, जिन्होंने पिछले साल जून में कोक पीते हुए अपनी तस्वीर साझा की थी. इसे 63 लाख लोगों ने पसंद किया था.



वैसे सेलेना को इंस्टाग्राम पर 108 मिलयिन लोग फॉलो करते हैं :


बेयोंसे के पोस्ट करने के एक घंटे में 24.3 लाख लाइक और 166,000 कमेंट्स आए. बता दें कि बेयोंसे और उनके पति जे जेड की पांच साल की बेटी ब्लू आइवी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement