हॉलीवुड अभ‍िनेत्री एश्ले जुड ने खोला राज, 14 साल की उम्र में हुआ था रेप

दिल्ली पहुंची हॉलीवुड एक्ट्रेस एश्ले जुड ने sexual abuse पर किया ये खुलासा...

Advertisement
Hollywood actress Ashley Judd Hollywood actress Ashley Judd

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 31 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 3:38 PM IST

'मिसिंग' और 'सिस्टर्स' जैसे जबरदस्त अमेरिकी टीवी शो और The Divergent से मशहूर होने वाली 48 साल की हॉलीवुड एक्ट्रेस एश्ले जुड ने अपने जीवन से संबंधित सनसनी खेज खुलासा किया है.

महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ विषय पर आधारित वर्ल्ड कांग्रेस का हिस्सा बनने दिल्ली पहुंचीं एश्ले जुड ने खुलासा किया कि वो खुद हो चुकी हैं.

एश्ले ने कहा कि '7 साल की उम्र में उन्हें molest किया गया और 14 साल की उम्र में उनके और फिर साल 1998 में भी मेरे साथ रेप किया गया. ये चमत्कार ही था कि मेरी तस्करी नहीं हुई.'

Advertisement

35 से ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्ट‍िंग का लोहा मनवा चुकी एश्ले जुड अपने दाएं हाथ में मेहंदी लगाकर प्रेस कांफ्रेंस में पहुंची और सभी का नमस्ते कर अभिवादन किया.


अपने भाषण के आखिर में एश्ले ने हिन्दी में बात करते हुए sexual exploitation के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही और कहा 'अब समझौता नहीं.'

एश्ले ने हॉलीवुड में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव पर भी प्रकाश डाला. एश्ले ने कहा कि हॉलीवुड में पुरुष और महिलाओं के सैलरी पैकेज में काफी अंतर है. अगर ऐसा नहीं होता तो मैंने अब तक 40 फीसदी ज्यादा कमा लिया होता.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement