बॉलीवुड इंडस्ट्री इन दिनों अपने अर्श पर है. आदित्य धर ने अपनी फिल्म धुरंधर से वर्ल्डवाइड काफी नाम कमा लिया है. इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अभी तक के सभी पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ रहा है. रणवीर सिंह ने इंडस्ट्री के सभी सुपरस्टार्स को सिर्फ इस फिल्म से पीछे छोड़ दिया है.
धुरंधर के दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है. जहां पहले पार्ट की कमाई इंडिया में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा हुई थी. वहीं दूसरे पार्ट ने इसे आंकड़े को भी पार करके 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए. हालांकि फिल्म को लेकर हुई चर्चा में कोई कमी नहीं रही. भले ही वो इसकी कहानी को लेकर हो, या हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की फिल्म पर चुप्पी.
धुरंधर पर बॉलीवुड की चुप्पी!
बॉलीवुड के कई बड़े सितारे धुरंधर पार्ट 1 आने के बाद कहीं गायब से हो गए थे. जहां साउथ के बड़े सुपरस्टार खुलकर आगे आकर फिल्म की तारीफ करते दिखे, वहीं हिंदी सिनेमा की तरफ से देखी गई चुप्पी कई लोगों को बर्दाश्त नहीं हुई. हालांकि पार्ट 2 आने के बाद, कई बड़े सितारों जैसे आमिर खान, अक्षय कुमार ने फिल्म की तारीफ की. मगर अभी भी कई लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर क्यों इंडस्ट्री के अधिकतर लोग धुरंधर की सक्सेस पर चुप हैं.
अब बॉलीवुड की चुप्पी पर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने तंज कसा है. बीते दिन स्क्रीन अवॉर्ड्स के दौरान वो धुरंधर फिल्म पर बात कर रहे थे. उसी बीच जाकिर ने इंडस्ट्री में मौजूद कुछ लोगों की चुप्पी पर सवाल उठाए. उनकी ये क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है.
जाकिर ने किया इंडस्ट्री को ट्रोल
जाकिर ने तंज सकते हुए कहा, 'कितने ही मुबारकबाद वाले पोस्ट आप डाल दें, कितने ही स्टोरी डाल दें, कितने ही इंटरव्यू में आप बोल दें कि ये मेरी पसंदीदा फिल्म है. मगर सच तो ये है कि धुरंधर से सबकी जली तो है. बम फिल्म के अंदर ल्यारी में फूटा, लेकिन धुआं उड़ा बांद्रा से जुहू में.'
जाकिर की इस बेबाकी को कई लोगों ने सराहा है. उन्होंने कहा कि कॉमेडियन ने ऐसा जोक मारा है, जिसे सुनकर कई सितारों के होश उड़ जाएंगे. कुछ यूजर्स ने जाकिर की बहादुरी को सलाम किया क्योंकि उन्होंने पूरी इंडस्ट्री के सामने ही ऐसी बात कह डाली. बात करें धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की, तो इसने 18 दिनों में वर्ल्डवाइड 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर डाला है.
aajtak.in