महिला के नजरिए से बनी है 'टॉक्सिक', कैसे शूट हुए सेंसुअल सीन्स? यश ने बताया

एक्टर यश ने सिनेमा कॉन के दौरान कहा कि डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने फिल्म 'टॉक्सिक' में 'फीमेल गेज' को पेश किया है. उन्होंने यह भी बताया कि गीतू के साथ काम करना मेल डायरेक्टर्स से कैसे अलग रहा. साथ ही उन्होंने बताया कि इसके सेक्स सीन कैसे फिल्माए गए हैं.

Advertisement
यश ने टॉक्सिक के सेंसुअल सीन्स पर की बात (Photo: Screengrab) यश ने टॉक्सिक के सेंसुअल सीन्स पर की बात (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

रॉकिंग स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' लगातार चर्चा में बनी हुई है. इसके प्रमोशनल मटेरियल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, खासकर इस बात पर कि इसके सेक्स सीन कैसे फिल्माए गए हैं. हालांकि यश ने सिनेमा कॉन (CinemaCon) के दौरान कहा कि डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने इस एक्शन फिल्म में 'फीमेल गेज' को पेश किया है. उन्होंने यह भी बताया कि गीतू के साथ काम करना मेल डायरेक्टर्स से कैसे अलग रहा.

Advertisement

अमेरिकन कंटेंट क्रिएटर और होस्ट सबीना फहीम ने हाल ही में CinemaCon में यश से बातचीत की. इस इंटरव्यू के वीडियो में उन्होंने कहा कि भारत में किसी फीमेल डायरेक्टर को 'टॉक्सिक' जैसी एक्शन फिल्म बनाते देखना दुर्लभ है. इस पर यश ने सहमति जताते हुए कहा, 'यही सबसे रोमांचक बात है. आमतौर पर एक्शन फिल्में मेल डायरेक्टर तक ही सीमित रहती हैं. भारत में इतिहास भी ऐसा ही रहा है. लेकिन इतने बड़े स्केल की एक्शन फिल्म, वो भी गैंगस्टर स्टोरी को महिला के नजरिए से दिखाना, बहुत नया और ताजगी भरा है.'

यश ने आगे कहा कि गीतू मोहनदास ने फिल्म में रोमांस और संवेदनशीलता को बिल्कुल अलग तरीके से पेश किया है. उन्होंने कहा, 'उनके विचार बहुत साफ हैं और उन्हें अपने काम पर पूरा विश्वास है. वह एक शानदार राइटर भी हैं. मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा. प्यार, इमोशन्स, रोमांस या सेंसुअलिटी, एक महिला इसे जिस तरह दिखा सकती है, वह पूरी तरह अलग होता है, और यही मैंने इस सफर में महसूस किया.'

Advertisement

पिक्चर पर हो रहा विवाद

शुरुआत से ही गीतू मोहनदास 'टॉक्सिक' में सेंसुअलिटी दिखाने से पीछे नहीं हटीं. जनवरी 2025 में रिलीज हुए फिल्म के 'बर्थडे पीक' वीडियो में यश एक कैसीनो में एंट्री करते दिखे थे, जहां महिलाएं ग्लिटरी कॉस्ट्यूम और फिशनेट स्टॉकिंग्स में डांस करती नजर आती हैं. वीडियो के एक हिस्से में एक महिला उन्हें पकड़कर बैठी है, जबकि यश उस पर शराब डाल रहे हैं. हालांकि इस सीन पर ज्यादा विवाद नहीं हुआ, लेकिन इस साल रिलीज हुए 'इंट्रोड्यूसिंग राया' वीडियो के सेंसुअल सीन कुछ लोगों को ज्यादा आपत्तिजनक लगे थे. खासकर एक ग्राफिक सीन, जिसमें बम, कार और कब्रिस्तान शामिल थे. इस सीन को लेकर इंटरनेट पर काफी आलोचना हुई. नेशनल क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी 'धार्मिक भावनाओं को ठेस' पहुंचाने का आरोप लगाते हुए फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

काफी विरोध के बाद गीतू मोहनदास ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए रिएक्शन दिया था. उन्होंने लिखा था, 'लोग अभी भी फीमेल प्लेजर, सहमति और महिलाओं के सिस्टम को समझने की कोशिश कर रहे हैं… और मैं इस बीच चिल कर रही हूं.' 

फिल्म 'टॉक्सिक', पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी. इसका मुकाबला 'धुरंधर: द रिवेंज' से होना था. लेकिन पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के चलते इसे टाल दिया गया. अब यह फिल्म 4 जून को रिलीज होगी. इसमें यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा और तारा सुतारिया नजर आएंगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement