एक्ट्रेस यामी गौतम और कृति सेनन के बीच कोल्ड वॉर की खबरें गॉसिप गलियारों में हॉट टॉपिक बनी हुई है. ये सारा विवाद यामी गौतम के एक इंस्टा रील को लाइक करने से शुरू हुआ. उस रील में कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलने के लिए क्रिटिसाइज किया जा रहा था. जैसे ही रील पर यामी का लाइक आया, इंटनेट पर ये खबर आग की तरह फैल गई. विवाद बढ़ता देख इस पूरे मैटर पर यामी गौतम का रिएक्शन आया है.
यामी ने तोड़ी चुप्पी
एक्ट्रेस ने एक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि वो रील उनसे गलती से लाइक हुई होगी. उनका कभी किसी को नीचा दिखाने को इरादा नहीं रहता. X पर यामी ने पोस्ट कर लिखा- मुझे मालूम पड़ा कि मैंने किसी दूसरे एक्टर को भला बुरा बोलने वाली एक रील को लाइक कर दिया. हम सेलेब्स रोज कई चीजों में टैग होते हैं. मेरा उस वीडियो को लाइक करना सच नहीं है. ये मैंने जानबूझकर नहीं किया. शायद गलती से लाइक हुआ.
''मैंने अपनी जिंदगी में कभी सस्ते पीआर स्टंट का सहारा नहीं लिया. मैंने हमेशा अपने काम पर ध्यान दिया है. क्लिकबेट की दुनिया में सोशल मीडिया वाले इसे गॉसिप बना देते हैं, लेकिन उम्मीद है वो मेरी अच्छी इमेज का सम्मान करेंगे. मेरे पास कोई पीआर टीम नहीं है, अवॉर्ड शोज को लेकर मैं पहले ही अपनी राय रख चुकी हूं. मैं बस काम पर फोकस करती हूं.''
क्या था पूरा मामला?
एक अवॉर्ड शो में कृति को 'तेरे इश्क में' फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया. लेकिन सोशल मीडिया पर कईयों को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए कृति को सलेक्ट करना रास नहीं आया. उन्होंने यामी गौतम की तरफदारी करते हुए कहा कि यामी को हक मूवी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलना चाहिए था. सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस भिड़ने लगे. इस दौरान इंस्टाग्राम पर एक वीडियो आया जिसमें खुश होकर कृति अवॉर्ड दिखा रही थीं. उसी वीडियो में यामी का पुराना इंटरव्यू क्लिप जोड़ा गया था, जिसमें वो कह रही थीं- तुमने सब ट्राई किया फिर भी चीजें नहीं चलीं. ऐसे में वैलिडेशन की चाहत छोड़ दो. अवॉर्ड मिला तो अच्छी एक्ट्रेस, न मिला तो बुरी? ऐसा कुछ नहीं होता.
दोनों एक्ट्रेसेज के वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति को हाल में 'तेरे इश्क में' में देखा था. इसे आनंद एल ने बनाया था. इमसें उनके अपोजिट धनुष थे. वहीं यामी गौतम मूवी हक में नजर आई थीं. कोर्टरूम ड्रामा में उनके अपोजिट इमरान हाशमी थे.
aajtak.in