22 साल, अनगिनत खुलासे! आखिर क्यों हर बार छा जाता है करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’?

करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' काफी चर्चा में रहता है. इसके जरिए दर्शकों को सेलिब्रिटीज के बारे में बहुत कुछ जानने का मौका मिलता है. अब जब ये शो आपके स्क्रीन्स पर वापस लौटने जा रहा है तो आइए जानते हैं कि यह शो दर्शकों को इतने सालों में क्यों लुभाता आया है.

Advertisement
14 अक्टूबर से होगी सट्रीम 14 अक्टूबर से होगी सट्रीम

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:06 PM IST

करण जौहर का मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण' दर्शकों को बहुत पसंद आता है. फिल्ममेकर करण जौहर 22 साल से अपने चैट शो के चरिए दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं. एक बार फिर से शो दर्शकों के बीच लौट रहा है. इस शो को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज है. दर्शक यह जानने के लिए काफी उत्साहित हैं कि इस बार करण जौहर के काउच पर कौन-कौन से सेलिब्रिटी पहुंचेंगे.

Advertisement

14 अक्टूबर से करण के इस शो का 9वां सीजन जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रहा है. शो के दौरान दर्शकों को अपने फेवरेट एक्टर्स के बारे में जानने का मौका मिलेगा. एक्टर्स की निजी जिंदगी से जुड़े सवाल, मजेदार जवाब, बॉलीवुड के अंदर की कहानियां शो के दौरान देखने को मिलती है. लेकिन इतने सालों में ऐसा इस शो में क्या खास हुआ कि करण का ये कॉफी चैट फैंस के बीच इतना फेमस हो गया. 

बीते सालों में शो से बहुत सारी कॉन्ट्रोवर्सीज जुड़ी रहीं लेकिन कई मजेदार सेग्मेंट्स और खुलासों ने भी चाहने वालों का ध्यान खींचा. आइये आपको बताते हैं ये शो कैसे इतना हिट रहा. 

सिर्फ विवादों के दम पर नहीं चलता ‘कॉफी विद करण’

इसी शो के बाद नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी थी. कॉफी विद करण के सीजन 5 में कंगना रनौत ने करण जौहर पर नेपोटिज्म को बढ़ावे देना का आरोप लगाया था जो इस विवाद की शुरुआत थी. उस सीजन में कंगना सैफ अली खान के साथ गेस्ट बनकर पहुंची थी. शो के दौरान कंगना ने करण को नोपोटिज्म का फ्लैग बियरर और मूवी माफिया तक कह डाला था. जिसके बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई थी. वहीं जब अनन्या इस शो में पहुंची तो उनसे जब करण ने नेपोटिज्म को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा था कि हर किसी का अपना-अपना संघर्ष होता है. उनके इस बयान के बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया.

Advertisement

ये शो सेलिब्रीटी के बेबाक बयानों और विवादित टिप्पणियों के वजह से भी सुर्खियों में बना रहता है. केएल राहुल और हार्दिक पंड्या वाला एपिसोड भी खबू सुर्खियों में रहा था. उनके शो के दौरान दिए गए बयान के बाद टीम से निलंबित तक होना पड़ा था. तो शो के दौरान करण के उलझे सवाल पर जबाव देना कठिन हो जाता है और ऐसे में फिर वह सेलेब्रिटीज विवाद में फंस जाते हैं.

​

करण के इस चैट शो को दर्शकों का खूब प्यार मलता है. कॉफी विद करण में रैपिड फायर राउंड शो का रोमांचक हिस्सा होता है, जिसमें मेहमानों से बहुत तेजी से तीखे और घुमाकर सवाल किए जाते हैं. रैपिड-फायर राउंड के दौरान करण ऐसे सवाल पूछते हैं जिसके जवाब कई बार चौंकाने वाले होते. इस शो में सेलिब्रीटी से उनकी निजी जिंदगी, रिश्तों, करियर और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सवाल पूछे जाते हैं. अक्सर कई सेलिब्रिटीज को उनके इस सेगमेंट में फंसते देखा जाता है. यही कई बार विवाद की बड़ी वजह भी बन जाते हैं..

शो में रैपिड-फायर राउंड जीतने वाले मेहमान को मिलने वाला कॉफी हैम्पर भी काफी मशहूर है. रैपिड-फायर राउंड जीतने वाले को वह हैम्पर दिया जाता है. दर्शकों को शो में गेस्ट लिस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है. गेस्ट के रूप में कभी बॉलीवुड के करीबी दोस्त साथ नजर आते हैं, तो कभी फिल्मों में साथ काम करने वाले को-एक्टर्स साथ नजर आते है और जो एक-दूसरे का राज खोलते हैं. हालांकि बीते सालों के साथ हैंम्पर गिफ्ट करने के तरीकों में भी काफी बदलाव आया है. शुरुआत में खुद करण ये फैसला करते थे कि वो किसे जिताएंगे लेकिन हाल के कुछ सीजन्स में करण के साथ उनकी ज्यूरी की पूरी टीम मौजूद रहती है, जो वोटिंग कर ये फैसला लेती है कि कौन हैम्पर का हकदार है. 

Advertisement

​

कॉफी विद करण के जरिए दर्शकों को सेलिब्रिटी के बीच की दोस्ती, उनके अनुभवों और फिल्मी करियर से जुड़े बातें जानने का मौका मिलता है. एक्टर्स के जिंदगी के जुडे़ कई राज शो के दौरान सामाने आते है. शो में गेम्स और क्विज भी दिखाया जाता है, जो इस शो को और मजेदार बनाता और एक्टर्स के साथ-साथ दर्शक भी इसका खूब आनंद उठाते हैं.

कई बार सेलिब्रिटीज खुद ये कहते नजर आए हैं कि करण के शो पर कुछ कहना मतलब उसे रिवील करके प्रमाणित करने जैसा है. जैसे कि वही परम सत्य है. करण जौहर के शो का खास काउच, कॉफी मग और एलिगेंट सेट आकर्षण का केंद्र बना रहता है. अक्सर गेस्ट स्टाइलिस्ट फैशन वियर में एंट्री लेते दिखते हैं.

शो 14 अक्टूबर से स्ट्रीम होने जा रहा है .कॉफी विद करण शो का अभी कोई ऑफिशियल गेस्ट लिस्ट नहीं आई है लेकिन सोशल मीडिया पर जो गेस्ट लिस्ट वाररल हो रही है उसमें विक्की कौशल, दिलजीत दोसांझ ,आमिर खान, अक्षय खन्ना, सैफ अली खान, अहान पांडे और फराह खान का नाम सामने आया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »