'हर चीज झूठी-फ्रॉड थी, लोगों को बेवकूफ बनाया', Laal Singh Chaddha के फेलियर पर विवेक अग्निहोत्री का आमिर खान पर तंज

द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में लाल सिंह चड्ढा के खराब बॉक्स ऑफिस पर अपनी राय देते हुए कहा कि फिल्म बायकॉट ट्रेंड की वजह से नहीं पिटी है, बल्कि लोगों को आमिर खान में सच्चाई कम दिखी है. विवेक अग्निहोत्री ने और क्या कहा आइए जानते हैं...

Advertisement
 विवेक अग्निहोत्री और आमिर खान विवेक अग्निहोत्री और आमिर खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:57 AM IST

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के बावजूद भी फिल्म कमाई के मामले में कुछ कमाल नहीं कर पाई. आमिर की फिल्म को लेकर कई लोग अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं. अब द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने आमिर खान पर तंज कसते हुए लाल सिंह चड्ढा के फेलियर पर बात की है. 

Advertisement

विवेक अग्निहोत्री ने आमिर पर कसा तंज

विवेक अग्निहोत्री ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में लाल सिंह चड्ढा के खराब बॉक्स ऑफिस पर अपनी राय देते हुए कहा कि फिल्म बायकॉट ट्रेंड की वजह से नहीं पिटी है, बल्कि लोगों को आमिर खान में सच्चाई कम दिखी है. 

विवेक अग्निहोत्री ने सवाल करते हुए कहा- लाल सिंह चड्ढा को एक उदाहरण के तौर पर लेकर देखिए, मैं आशा करता हूं कि आमिर खान इसे सुनकर समझें. इंडस्ट्री में हर कोई ये कह रहा है कि भक्तों ने फिल्म को बर्बाद कर दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कितने वोट्स मिलते हैं? 40 प्रतिशत, ठीक है? तो अब ये बताइए कि बाकी के 50 प्रतिशत लोग कहां हैं?

विवेक अग्निहोत्री ने आगे ये भी कहा कि अगर बायकॉट ट्रेंड चला भी है तो उनके सच्चे फैंस को फिल्म देखने आना चाहिए था. अगर उनका फैन बेस उनके प्रति लॉयल नहीं है तो उन्हें फिल्मों के लिए 150-200 करोड़ रुपये चार्ज नहीं करने चाहिए. 

Advertisement

विवेक अग्निहोत्री ने कहा- आपके पास अगर लॉयल ऑडियंस नहीं है, तो इसका मतलब तो यही है कि हर चीज झूठी और फ्रॉड थी. आप लोगों को बेवकूफ बना रहे थे. तो फिर आप 150-200 करोड़ रुपये क्यों चार्ज कर रहे हैं?

क्या थी दंगल के हिट होने की वजह?
 
विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा- दंगल और पद्मावत के दौरान बायकॉट ट्रेंड ज्यादा वॉयलेंट था. फिर भी दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चलीं. 

दंगल के हिट होने के बारे में बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा- दंगल ब्लॉकबस्टर फिल्म रही है, क्योंकि उस फिल्म में दर्शकों ने आमिर खान की सच्चाई देखी. आमिर फिल्म में पिता बने, रोल के लिए वजन बढ़ाया, लोगों ने भी फिल्म देखी. लेकिन क्या आप मुझे बता सकते हैं कि लाल सिंह चड्ढा आखिर किस बारे में है? किसी को ये पता ही नहीं है. 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »