बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सात जन्म साथ रहने की कसमें खा ली हैं. 26 फरवरी को उदयपुर में कपल ने एक रॉयल अंदाज में शादी की थी. 4 मार्च को हैदराबाद में अपनी फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए उन्होंने एक भव्य रिसेप्शन रखा. रिसेप्शन से पहले विजय और रश्मिका, एक्टर के गृहनगर थुम्मनपेटा, महबूबनगर जिले, तेलंगाना गए थे. वहां अपने नए घर में उन्होंने सत्यनारायण पूजा और व्रत किया.
विजय-रश्मिका की इंसानियत
विजय के मामा और बिग बेन सिनेमाज बैनर चलाने वाले प्रोड्यूसर यश रंगिनेनी ने सोशल मीडिया पर एक्टर के जड़ों से जुड़े पक्ष को दिखाया. दुनिया ने विजय और रश्मिका के संगीत, शादी और रिसेप्शन की चमक-दमक वाली तस्वीरें और वीडियो देखीं, लेकिन उनका निजी पक्ष नहीं देखा. यश ने कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें शादी के बाद विजय अपने दिवंगत नानी-नाना की कब्र पर आशीर्वाद मांगते दिख रहे हैं.
विजय देवरकोंडा के मामा यश ने इसके साथ लिखा, 'दुनिया चमक-दमक देखती है. मैं विनम्रता देखता हूं. वो पक्ष जो मुझे सबसे ज्यादा प्रिय है. चमक-दमक और तालियों के पीछे, वह मूल्यों में जड़ें जमाए हुए हैं, गांव लौटकर माथा टेककर अपनी नानी-नाना से आशीर्वाद मांगते हैं.' तस्वीरों में विजय अपनी पत्नी रश्मिका, भाई आनंद देवरकोंडा और मां माधवी के साथ कब्र पर सिर झुकाकर प्रणाम करते दिख रहे हैं. प्रोड्यूसर ने कब्र पर और बाद में घर पर परिवार के साथ खिंची तस्वीरें भी पोस्ट कीं.
रश्मिका और विजय ने अक्टूबर में हैदराबाद में एक सीक्रेट सेरेमनी में सगाई की थी. सगाई और फरवरी की शादी की खबरें लीक होने के बावजूद, कपल ने सब कुछ गोपनीय रखा. शादी से कुछ दिन पहले उन्होंने ऐलान किया था कि दोनों अब एक होने जा रहे हैं. विजय और रश्मिका ने इसे फैंस के दिए निकनेम 'विरोश' की शादी बताया था. 26 फरवरी को शादी के बाद कपल ने वहां मौजूद पैपराजी को मिठाइयां बांटीं. उन्होंने घोषणा की कि शादी की खुशी में विभिन्न शहरों में फूड ट्रक घूमेंगे और मिठाइयां बांटी जाएंगी. साथ ही अन्नदानम (भोजन दान) का भी आयोजन किया गया.
aajtak.in