होली से पहले यश और कियारा मचाएंगे 'तबाही', रिलीज हुआ पहला रोमांटिक पोस्टर

इस साल की सबसे मचअवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. हाल ही में फिल्म से जु़ड़ा एक पोस्टर रिलीज किया है. जिसमें फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ा दी है.

Advertisement
टॉक्सिक में यश और कियारा (Photo: X/@advani_kiara) टॉक्सिक में यश और कियारा (Photo: X/@advani_kiara)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:56 PM IST

रॉकिंग स्टार यश की मचअवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज होने से पहले ही चर्चाओं में छा गया है. हाल ही में सामने आए इस गाने के पोस्टर ने फिल्म के म्यूज़िकल चैप्टर का टोन सेट कर दिया है.  पोस्टर में यश और कियारा ने ऑडियंस की धड़कनें तेज कर दी हैं. 

पोस्टर में यश और कियारा आडवाणी का समंदर किनारे एक-दूसरे में खोए हुए, बेहद इंटेंस और पैशनेट अंदाज फैंस की धड़कनें बढ़ा रहा है, जबकि अभी गाने का एक भी नोट सामने नहीं आया है.

Advertisement

यश-कियारा की दिखी केमिस्ट्री
पोस्टर में यश ने कियारा को उठा कर रखा, एक हाथ में सिगार भी पकड़ी हुई है. जबकि कियारा आडवाणी यश की बाहों में डूबी हुई हैं. दोनों के बीच की केमिस्ट्री काफी गहरी दिखाई दे रही है. कियारा का सॉफ्ट व्हाइट लुक और खुले, लहराते बाल उनके रफ एंड रग्ड अंदाज के साथ जबरदस्त कॉन्ट्रास्ट बना रहे हैं. हालांकि कियारा का फेस इसमें हाइड हैं. बैकग्राउंड में खुला समंदर भी दिखाई दे रहा है.

कब रिलीज होगा ये गाना?
'तबाही' गाना 2 मार्च को रिलीज होगा, इस गाने को विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है और अपनी आवाज दी है, जो इमोशनली गहरे चार्टबस्टर्स देने के लिए काफी फेमस हैं. विशाल मिश्रा की मजबूत मेलोडिक पहचान और एक्सप्रेसिव आवाज की गहराई इस ट्रैक को एक पावरफुल कोलेबोरेशन बना रही है. ऑडियंस को 2 मार्च का बेसब्री से इंतजार है जब यह गाना रिलीज होगा.

Advertisement

फिल्म 'टॉक्सिक' में यश के साथ नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसी दिग्गज एक्ट्रेसेस भी दिखाई देंगी. फिल्म की कहानी खुद यश ने लिखी है और गीतू मोहनदास ने इसका डायरेक्शन किया है. यह फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट की जा रही है, और हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी डब होगी, जो इसके ग्लोबल लेवल को और मजबूत बनाती है.

KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के प्रोडक्शन में बनी 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसकी सीधी टक्कर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 से होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »