तारा सुतारिया ने साल 2026 की शुरुआत अपनी जिंदगी के एक खास और खुशी भरे पल से की है. एक्ट्रेस ने हाल ही में मुंबई में अपना पहला घर खरीदा है. ये उनके लिए एक बड़ी अचीवमेंट है और नई शुरुआत का संकेत भी.
23 फरवरी को तारा ने सोशल मीडिया पर अपने नए घर की झलकियां शेयर कीं. घर का इंटीरियर बेहद सुकून भरा और खूबसूरत है. आरामदायक कोने, सादगी भरी सजावट और स्टाइल और कम्फर्ट का शानदार मेल. घर भव्य दिखावे वाला नहीं, बल्कि अपनापन महसूस कराने वाला है.
तारा की नई शुरुआत
तस्वीरों में एक खास फोटो में तारा साड़ी पहने, हाथ जोड़कर पूजा करती नजर आ रही हैं. तस्वीर से लगता है ये उनके गृह प्रवेश की रस्म थी. ये पल परंपरा और नई शुरुआत, दोनों का खूबसूरत मेल दिखाता है.
तस्वीरें शेयर करते हुए तारा ने लिखा- नई शुरुआत के नाम… अपने पहले घर में ढेर सारी हंसी और प्यार के लिए… और 2026 को खुले दिल से अपनाने के लिए. फोटोज शेयर कर इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा- पहली बार हमेशा खास होती है.
उनकी इस खुशी पर फैंस ने जमकर बधाई दी. कई सेलेब्रिटीज जैसे ओरी, रिया चक्रवर्ती, बादशाह और सोनम बाजवा ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं.
ये खुशखबरी ऐसे समय आई है जब उनकी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं चल रही हैं. खासकर वीर पहाड़िया के साथ उनके ब्रेकअप की खबरों को लेकर. दोनों ने 2025 में डेटिंग शुरू की थी और जुलाई में रिश्ते को पब्लिक किया था, लेकिन बाद में अलग होने की अटकलें तेज हो गईं.
हाल ही में एले इंडिया को दिए इंटरव्यू में तारा ने कहा- मैंने अपनी शांति को सुरक्षित रखना सीख लिया है. उन्होंने माना कि पहले ऐसा करना उनके लिए आसान नहीं था. तारा ने बताया कि अब अगर वो मानसिक रूप से परेशान होती हैं, तो बाहर भागने की बजाय खुद के अंदर झांकती हैं. अकेले समय बिताकर, सोचकर या कभी-कभी कुछ भी न करके. उनका मानना है कि यही तरीका दिमाग और दिल को शांत रखने में मदद करता है.
“फिल्म खो दूं, पर खुद को नहीं”
तारा ने कहा कि अपने करियर में उन्होंने कई बार अपने सिद्धांतों को काम से ऊपर रखा है. उन्होंने साफ कहा- मैं फिल्म खोना पसंद करूंगी, लेकिन खुद को नहीं. उन्होंने ये भी जोड़ा कि जब तक उन्हें और उनके करीबी लोगों को सच्चाई पता है, वही काफी है.
फिलहाल तारा अपनी नई शुरुआत पर ध्यान दे रही हैं — नया घर, नया साल और अपनी शांति और निजी जिंदगी को प्राथमिकता देने का फैसला. तारा जल्द ही यश की टॉक्सिक में भी दिखाई देंगी.
aajtak.in