नाना पाटेकर के निधन के बाद महाकाल पहुंचीं तनुश्री दत्ता, बोलीं- बुराइयों को मार दो

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन के बाद महाकाल के दर्शन का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वो महाकाल के दर पर मन्नत मांगती दिख रही हैं.

Advertisement
महाकाल के दर पर तनुश्री (Photo: Screengrab) महाकाल के दर पर तनुश्री (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:15 PM IST

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता लगातार विवादित बयान दे रही हैं. तनुश्री ने अब उज्जैन के महाकाल के दर्शन का एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो के साथ उन्होंने ऐसा कैप्शन लिखा, जिसने हर किसी के कान खड़े कर दिए.

नहीं रुक रहीं तनुश्री
तनुश्री ने कैप्शन में लिखा- महाकाल बाबा के दरबार में मेरी आस्था. वही हैं जिन्होंने मुझे मेरी जान पर किए गए कई हमलों से बचाया. नाना और उनके दोस्तों द्वारा किए गए सैकड़ों हमलों से मुझे ढाल बनकर बचाया. 

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा, 'मेरी जिंदगी में इतने पॉजिटिव बदलाव के तुरंत बाद महाकाल के दर्शन करने का ये कैसा संयोग है. हालांकि, मुझे अभी भी मौत की खबर की सच्चाई पर शक है. लेकिन मैं सचमुच चाहती हूं और उम्मीद करती हूं कि ये बुराई मर चुकी है और हमेशा के लिए खत्म हो गई है. मेरी जिंदगी की सारी बुराइयां भी एक-एक करके खत्म हो जाएं.'

तनुश्री ने कहा कि 'अगर तुम मुझसे प्यार करते हो, तो उन सभी बुराइयों को मार दो, जिन्होंने मुझे परेशान किया है और जो मरते दम तक परेशान करते रहेंगे. उन सबको, उनके ‘फ्लाइंग मंकीज’, मददगारों और समर्थकों को भी, जिनकी छांव में ये बुराइयां मुझे परेशान करती रही हैं.'

जिंदा रही तो..
'अभी मैं दुनिया में अपना मकसद पूरा नहीं सकती. अगर ये लोग अब भी जिंदा रहे, तो मैं यहां से चली जाऊंगी. मैं चाहती हूं कि उन सबका अंत हो जाए और उनकी मौत की पुष्टि हो. मैं उनकी निगेटिविटी और लगातार चल रही साजिशों को अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती.'

Advertisement

'महादेव, मैं चाहती हूं कि तुम दुनिया को साबित करो कि तुम मुझसे कितना प्यार करते हो. सदियों से मैं तुम्हारी भक्त रही हूं. मैं अब तुमसे इस जन्म के अधिकार के साथ ये मांग रही हूं. वो मुझे नहीं पहचानते, लेकिन तुम मुझे पहचानते हो. इसलिए कृपया मेरी प्रार्थना स्वीकार कर लो.'

तनुश्री दत्ता के #MeToo आरोप क्या थे?
2008 में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर मीटू का आरोप लगाया था. पाटेकर ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया था. तुनश्री कोर्ट में भी खुद को सही साबित नहीं कर सकीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »