26/11 आतंकी हमले पर फिल्म करने वाले थे सुशांत, मौत से पहले मेकर्स से हुई बात

खबरों के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत ने मौत से एक दिन पहले यानी की जून 13 को एक फिल्म के सिलसिले में लंबी बातचीत की थी. एक्टर डायरेक्टर निखिल अडवाणी की फिल्म में काम करने की तैयारी कर रहे थे.

Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत सुशांत सिंह राजपूत

दिव्येश सिंह

  • मुंबई,
  • 19 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 4:05 PM IST

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को पांच महीने से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अभी तक सीबीआई की तरफ से मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल नहीं की गई है. एक्टर की मौत को लेकर अभी भी कई तरह की अटकलें लगाई जाती हैं. अभी भी एक्टर के फैन्स सोशल मीडिया पर न्याय की गुहार लगाते हैं. लेकिन जो केस लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़ता दिख रहा था, अब एक नई डेवलपमेंट सामने आई है.

Advertisement

मौत से पहले सुशांत को ऑफर हुई थी फिल्म

खबरों के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत ने मौत से एक दिन पहले यानी की 13 जून को एक फिल्म के सिलसिले में लंबी बातचीत की थी. एक्टर डायरेक्टर निखिल अडवाणी की फिल्म में काम करने की तैयारी कर रहे थे. 26/11 आतंकी हमले पर बनने जा रही इस फिल्म को आरोपी अजमल कसाब के इर्द-गिर्द रखने का प्लान था. इस सिलसिले में 13 जून को टैलेंट एजेंसी से उदय सिंह गौरी ने सुशांत से बातचीत भी की थी. एक्टर को फिल्म के बारे में विस्तार से बताया था.

मुंबई आंतकी हमले पर थी फिल्म

जांच एजेंसियों की पूछताछ में गौरी ने बताया था कि उन्होंने सुशांत से 13 जून को बात की थी. बातचीत के दौरान डायरेक्टर निखिल अडवाणी और निर्माता रमेश तुराणी को भी कॉन्फ्रेंस पर रखा गया था. सात मिनट लंबी बातचीत के दौरान फिल्म के कई पहलू पर विचार विमर्श किया गया था. सिर्फ यही नहीं सुशांत की कॉल डिटेल बताती है कि गौरी संग उनकी 5 से 6 बार बातचीत हुई थी. गौरी के मुताबिक 15 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए भी सुशांत संग फिल्म पर बात करने की तैयारी थी. लेकिन वो मौका आया ही नहीं क्योंकि एक्टर ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV 

सुशांत की आखिरी फिल्म की बात करें तो वे दिल बेचारा में नजर आए थे. फिल्म में एक्टर की संजना संघी संग खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिली थी. ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. फिल्म में सुशांत की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »