सनी देओल बॉलीवुड के सबसे रफ एंड टफ एक्टर रहे हैं. पर्दे पर नजर आने वाला उनका पावरफुल और नो-नॉनसेंस अवतार दशकों से फैंस का फेवरेट रहा है. लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनकी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रहा करती थी. करियर के शुरुआती दौर में सनी का नाम उनकी को-स्टार अमृता सिंह के साथ जोड़ा जाता था. दोनों ने 1983 में आई फिल्म 'बेताब' में साथ काम किया. ये बॉलीवुड में सनी का डेब्यू था. इसके बाद 1984 में आई पिक्चर 'सनी' में भी दोनों रोमांस करते दिखे.
सनी देओल के अफेयर की उड़ी अफवाह
सनी देओल और अमृता सिंह की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी अच्छी थी कि जल्द ही ऑफ-स्क्रीन उनके रिश्ते की अफवाहें शुरू हो गईं. ये अफवाहें उस समय फिल्मी मैगजीन का मुख्य विषय बन गई थीं. जब ये अफवाहें चरम पर थीं, तब सनी देओल की सगाई पत्नी पूजा देओल से हो चुकी थी. ऐसे में उनसे एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया था कि क्या एक्ट्रेसेज संग उनके लिंक-अप की खबरें पूजा को प्रभावित करती हैं. इसपर एक्टर ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया था.
इंटरव्यू में सनी देओल ने कहा था, 'मैंने पिक्चर लाइन में आने से पहले ही देख लिया था कि लोग क्या लिखते हैं, क्या बोलते हैं. तो ये सब सहना पड़ता है, सुनना पड़ता है. कभी-कभी गुस्सा भी आ जाता है जब कुछ ज्यादा ही उल्टा-सीधा लिख देते हैं.' फिर हंसते हुए उन्होंने आगे कहा था, 'तो फिर कोई मिल गया तो उसको पकड़ लो, मार दो, और क्या करना?'
सनी देओल ने पूजा देओल से 1984 में शादी की थी. उसी साल एक्टर का करियर बॉलीवुड में जोर पकड़ रहा था. ज्यादातर स्टार वाइफ के उलट, पूजा पिछले कई दशकों से जानबूझकर लाइमलाइट से दूर रहीं हैं. पूजा हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित सितारे की पत्नी होने के बावजूद बहुत ही लो-प्रोफाइल जीवन जीती हैं. कपल के दो बेटे हैं- करण देओल और राजवीर देओल. दोनों ने ही पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ले ली है. करण देओल ने 'पल पल दिल के पास' नाम की फिल्म से डेब्यू किया था. इसके बाद उन्हें अपनी हाई-प्रोफाइल शादी से लाइमलाइट में छाने का मौका मिला. फिर राजवीर देओल ने फिल्म 'दोनों' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की.
इन बड़ी फिल्मों में आएंगे नजर
प्रोजेक्ट्स की बात करें तो सनी देओल के पास कई बड़ी फिल्में हैं. उन्हें डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लाहौर 1947' में देखा जाएगा. आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म अगस्त 2026 में रिलीज होने वाली है. इसके अलावा उन्हें 'इक्का' और 'गबरू' में भी देखा जाएगा. 'गबरू' का निर्देशन शशांक उदापुरकर ने किया है. ये 8 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी. सनी देओल, डायरेक्टर नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में भगवान हनुमान का रोल भी निभा रहे हैं.
aajtak.in