Subedaar Trailer: भारी पड़ेगा इस फौजी से पंगा, 'आफत' है अनिल कपूर की सूबेदार, आ गया ट्रेलर

सूबेदार फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसमें अनिल कपूर एक रिटायर्ड फौजी के किरदार में नजर आ रहे हैं. ये फिल्म एक्शन-ड्रामा है जो एक सैनिक की जिंदगी, उसके परिवार और समाज से जुड़ी चुनौतियों को दर्शाती है.

Advertisement
सुबेदार में अनिल कपूर बने 'आफत' (Photo: Screengrab) सुबेदार में अनिल कपूर बने 'आफत' (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:32 PM IST

'फौजी हैं सीने पर गोली झेल लेंगे, बेइज्जती नहीं...' भारी आवाज में जब अनिल कपूर ये डायलॉग कहते हैं, तो आप समझ जाएंगे कि अब एक भारी भरकम मुक्का पड़ने वाला है. सूबेदार के ट्रेलर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. तो इसे खत्म करते हुए मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है. यहां अनिल कपूर एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं. जो आपको अलहदा एक्सपीरियंस देगा. 

Advertisement

क्या है कहानी?

भारत के देसी माहौल में बनी ये दमदार मसाला एक्शन-ड्रामा फिल्म सूबेदार अर्जुन मौर्य की कहानी दिखाती है. वो सेना की नौकरी छोड़ने के बाद आम जिंदगी जीने की कोशिश कर रहा है. इसी दौरान उसे अपनी बेटी के साथ रिश्ते में आई दूरी का सामना करना पड़ता है और समाज की कई परेशानियों से भी जूझना पड़ता है.

एक समय देश के लिए लड़ने वाला ये सैनिक अब अपने घर और परिवार की हिफाजत के लिए अंदर और बाहर दोनों तरह के दुश्मनों से मुकाबला करता है.

ट्रेलर काफी मजेदार और एक्शन-पैक्ड है. 69 साल की उम्र में भी अनिल कपूर गुंडो की धड़ाधड़ पिटाई करते नजर आएंगे. मारधाड़ और मुक्केबाजी करते एक्टर को देख आपको काफी हैरानी होने वाली है. रिटायर्ड फौजी के किरदार में अनिल काफी जंचते हैं. वहीं उनकी बेटी का किरदार राधिका मदान ने निभाया है, जो पिता के साथ दुश्मनों से बराबर टक्कर लेती हैं. वहीं मां की याद दिलाते हुए कहती हैं कि- मां कहती थीं तेरे पिता आफत हैं. आज समझ आया क्यों.

Advertisement

 

ट्रेलर में एक ऐसे इलाके को दिखाया गया है जहां अवैध रेत खनन के कारण डर और खामोशी का माहौल बना हुआ है. रिटायर्ड सूबेदार अर्जुन मौर्य अपने अतीत का बोझ लेकर घर लौटता है. आगे चलकर उसकी मुलाकात प्रिंस से होती है, जिसका किरदार आदित्य रावल निभा रहे हैं, और दोनों के बीच टकराव की स्थिति बनती है. मोना सिंह ‘दीदी’ के किरदार में नजर आती हैं, जो फिल्म की मेन विलेन हैं. कहानी में ज्यादातर संघर्ष उनके प्रभाव और दबदबे के कारण ही आगे बढ़ता है.

सूबेदार फिल्म का डायरेक्शन सुरेश त्रिवेणी ने किया है. इसे विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म की कहानी सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने लिखी है. फिल्म में सौरभ शुक्ला, मोना सिंह, फैसल मलिक और खुशबू सुंदर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

ये फिल्म 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. इसे भारत में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में देखा जा सकेगा. साथ ही ये दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement