गेम ऑफ थ्रोन्स एक्ट्रेस और प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर ने 21 फरवरी को अपना 25वां बर्थडे मनाया. उनके जन्मदिन पर दोस्तों और फैंस ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी. जोनस परिवार ने भी सोफी के बर्थडे को अपने बर्थडे विशेज से खास बनाया. सोफी के हसबेंड जो जोनस समेत प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, केविन जोनस ने इंस्टाग्राम पर सोफी की अनसीन फोटोज शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.
जो जोनस ने सोफी की दो तस्वीरें साझा करते हुए अपने प्यार का इजहार किया. एक तस्वीर में सोफी की प्रॉपर ड्रेस्ड लुक है तो वहीं दूसरी तस्वीर घर पर सोफी के कूल एंड कम्फर्टेबल लुक की है. इन दोनों फोटोज के साथ जो जोनस लिखते हैं- 'हैप्पी बर्थडे बेब...तुम्हारे दो मूड्स हैं और मैं उन दोनों को बराबर प्यार करता हूं...लव यू'. प्रियंका ने भी अपनी जेठानी की अनसीन सोलो पिक्चर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया. लेकिन इन सभी में निक जोनस द्वारा शेयर की गई फोटो सबसे शानदार थी.
निक जोनस ने सोफी, प्रियंका और जो जोनस के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर की जिसमें सोफी अपना मुंह बनाती नजर आ रही हैं. इस फोटो में निक लाइट पिंक कुर्ता पायजामा पहने, वहीं जो जोनस ब्लू कुर्ते में नजर आ रहे हैं. सोफी ने भी यलो एंड रेड कलर का इंडियन ट्रेडिशनल अटायर पहना है. कैमरे की तरफ देखते हुए सोफी फनी फेशियल एक्सप्रेशन दे रही हैं. सोफी को बर्थडे विश करने का निक जोनस का यह अंदाज मजेदार रहा.
पिछले साल दिया बेटी को जन्म
बता दें सोफी और जो जोनस ने पिछले साल जुलाई में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सोफी ने बेटी को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने विला रखा है. हालांकि अब तक कपल ने अपनी बेटी की एक भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है.
aajtak.in