‘कपड़े गायब, बॉडी का शेप बदल देते हैं’, AI की छेड़छाड़ का शिकार बनीं दृश्यम 3 एक्ट्रेस, छलका दर्द

जाह्नवी कपूर पिछले दिनों AI डीपफेक वीडियो का शिकार बनी थीं, जिसपर उनका गुस्सा भी फूटा. अब दृश्यम 3 एक्ट्रेस श्रिया सरन ने इस पूरे विवाद पर अपनी बात सामने रखी है.

Advertisement
AI वीडियो पर श्रिया सरन का बयान (Photo: Instagram/@shriya_saran1109) AI वीडियो पर श्रिया सरन का बयान (Photo: Instagram/@shriya_saran1109)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST

आजकल AI के जरिए कई सारी एक्ट्रेसेज की फेक वीडियो बनाकर फैलाई जा रही हैं. कुछ समय पहले जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर के गाने चुट्टामल्ले की एक क्लिप वायरल हुई, जिसमें AI डीपफेक का इस्तेमाल करके जाह्नवी को बदनाम किया गया. इस बात से दोनों सितारे काफी खफा हुए थे. हालांकि जाह्नवी इकलौती स्टार नहीं, जिन्हें इस बात का शिकार बनना पड़ा. 

Advertisement

AI वीडियो पर बोलीं श्रिया सरन

श्रिया सरन, जो हाल ही में अजय देवगन के साथ फिल्म दृश्यम 3 द कन्क्लूजन में नजर आई हैं, उन्होंने भी बताया है कि वो AI के गलत इस्तेमाल का शिकार हो चुकी हैं. उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करके उन्हें ऑनलाइन शेयर किया जा चुका है. न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस मुद्दे पर बात की.

श्रिया ने कहा- ये काफी अजीब है. कई बार तो मुझे खुद भी समझ नहीं आता कि तस्वीर में मैं हूं या नहीं. AI की मदद से शरीर के आकार को बदल दिया जाता है. कभी आपके कपड़े गायब कर दिए जाते हैं, तो कभी शरीर के किसी हिस्से को बड़ा दिखा दिया जाता है. आपको इन चीजों को ज्यादा गंभीरता से लेने के बजाय थोड़ा नजरअंदाज करना पड़ता है. 

'लेकिन इन सबके बावजूद, ये परेशान करने वाला है और बिल्कुल सही नहीं है. मुझे लगता है कि हर नई टेक्नोलॉजी के साथ ऐसा ही होता है. वक्त के साथ हमें या तो उसके साथ जीना सीखना होगा या फिर उससे होने वाली समस्याओं से निपटने का तरीका ढूंढना होगा.'

Advertisement

500 करोड़ पार हुई दृश्यम 3

श्रिया सरन की फिल्म दृश्यम 3 की बात करें, तो इसने 10 दिनों बाद बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. फिल्म अभी भी शानदार कमाई कर रही है. 2 अक्टूबर को रिलीज हुई अजय की फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. इसका बजट करीब 100 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है, और इसने दुनियाभर में अपने बजट से पांच गुना ज्यादा कमाई कर ली है. 

अब श्रिया सरन जल्द अक्षय कुमार के साथ भी नजर आ सकती हैं. रिपोर्ट्स हैं कि वो साजिद खान की कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बनी हैं, जिसमें अक्षय, आर माधवन, और दिशा पाटनी हैं. फिलहाल इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी बाकी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »