फिल्मों में नहीं लौटेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, राजनीति में हुए बिजी, बोलीं सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी फिल्म 'सिस्टम' के प्रमोशन के दौरान पिता शत्रुघ्न सिन्हा के करियर में दखल और अपनी स्वतंत्रता पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उनके पिता राजनीति में व्यस्त हैं और फिल्मों में वापसी का कोई इरादा नहीं रखते.

Advertisement
सोनाक्षी ने दी पापा की अपडेट (Photo: Scocial Media) सोनाक्षी ने दी पापा की अपडेट (Photo: Scocial Media)

आजतक हेल्थ डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्म सिस्टम को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बोला. सोनाक्षी से पूछा गया कि क्या कभी उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने उनके करियर में दखल दिया. या उनसे उनकी आजादी छीनी. जानते हैं कि एक्ट्रेस ने अपने पिता को लेकर क्या जवाब दिया. 

राजनीति में बिजी शत्रुघ्न सिन्हा 
सोनाक्षी ने न्यूज18 संग बातचीत में कहा, मेरे पापा ने मुझसे कभी नहीं कहा कि वो मेरे लिए कोई फिल्म प्रोड्यूस करेंगे. एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि उनके पिता का फिल्मों में वापसी का इरादा नहीं है. क्योंकि वो राजनीति में बिजी हैं. 

Advertisement

इस बारे में बात करते हुए वो कहती हैं, मुझे लगता है कि अभी उनका (शत्रुघ्न सिन्हा) फिल्मों की ओर झुकाव नहीं है. उन्होंने पहले फिल्में प्रोड्यूस की हैं. अभी वो राजनीति में बहुत व्यस्त हैं और मैंने देखा है कि उन्होंने ये बदलाव बहुत खूबसूरती से किया है. वो जहां हैं और जो कर रहे हैं, उससे खुश हैं. 

सोनाक्षी ने कहा कि सख्त बाप बेटियों को मजबूत बनाते हैं. मेरे पापा हमेशा मुझ पर बहुत नरम रहे हैं, लेकिन बहुत ईमानदार भी. उनकी खास बात यही रही कि उन्होंने मुझसे हमेशा कहा मुझे खुद अपनी काबिलियत साबित करनी होगी. उनका ये तरीका अलग हो सकता था, पर मुझे लगता है कि इसी वजह से मैं मजबूत और स्वतंत्र महिला बन पाई.

सोनाक्षी ने सलमान खान की फिल्म  'दबंग' से बॉलीवुड डेब्यू किया था. डेब्यू के वक्त उन्हें ‘शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी’ के रूप में जाना जाता था. लेकिन इतने सालों में सोनाक्षी अपनी खुद की पहचान बना चुकी हैं. अब लोग शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा से पूछते हैं कि आप सोनाक्षी के माता-पिता हैं ना. इस पर एक्ट्रेस कहती हैं कि मुझे बहुत गर्व होता है. लेकिन वो हमेशा मेरे पिताजी रहेंगे. यही सच है. अगर लोग मुझे उनकी बेटी कहते हैं, तो मुझे उस पर गर्व होगा. 

Advertisement

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा राजनीति में हैं. वो AITC से आसनसोल लोकसभा सीट से सांसद हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »