शत्रुघ्न सिन्हा के साथ पोज दे रहा था फैन, एक्टर ने हाथ पर मारा, वायरल हुआ Video

वेटरन एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा हैै, जिसमें उनका एक फैन एक्टर के साथ खड़े होकर कैमरा पर पोज दे रहा था. मगर उन्होंने अपने फैन के हाथ पर मारकर उसे नीचे किया.

Advertisement
फैन के साथ दिखे शत्रुघ्न सिन्हा (Photo: Screengrab) फैन के साथ दिखे शत्रुघ्न सिन्हा (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:30 PM IST

मुंबई में बीते दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा की शादी का रिसेप्शन हुआ. इस इवेंट में कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की. वेटरन एक्टर और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी अपनी फैमिली के साथ रिसेप्शन में शामिल हुए. यहां से बाहर निकलते हुए उनका एक वीडियो सुर्खियों में आया है. 

सुर्खियों में शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा से मिलने एक फैन उनकी गाड़ी के पास आया था, जो उनके साथ कैमरा पर पोज दे रहा था. फैन एक्टर के सामने अपनी उंगली से V साइन कैमरा पर बना रहा था, जिसे शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने अंदाज में फटकार डाला. उन्होंने फैन के हाथ पर मारकर उसे वहीं पर नीचे किया, जिससे वो कुछ पल के लिए सहम गया. इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने उससे कहा कि हाथ नीचे. फिर वो हंसते हुए बोले कि मेरे सामने पोज मार रहा है. 

Advertisement

इस वीडियो को अपलोड हुए करीब एक दिन का समय बीत चुका है और करीब 7.5 मिलियन लोगों ने इसे देखा. कई यूजर्स शत्रुघ्न सिन्हा के बर्ताव से खुश नहीं हैं. उनका कहना है कि आखिर एक्टर को किसी पर हाथ उठाने का हक कैसे मिला. यूजर्स का मानना है कि वेटरन एक्टर उस फैन से रिक्वेस्ट कर सकते थे कि वो अपना हाथ नीचे रखकर फोटो लें. एक यूजर ने शत्रुघ्न सिन्हा के लिए लिखा- टीवी और फिल्मों में सब अच्छे लगते थे, सोशल मीडिया के जमाने में हकीकत पता चल रही है कि ये सब कितने घटिया और घमंडी लोग हैं, ऐसे लोगों से दूर ही रहना ठीक है. 

हालांकि अभी तक इस पूरे वीडियो पर शत्रुघ्न सिन्हा की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है. वैसे ये पहला मौका नहीं जब इस फैन के साथ ऐसी घटना हुई है. इससे पहले भी वो कई सारे बॉलीवुड सितारों के साथ कैमरा पर पोज देते फटकारा जा चुका है. अब ऐसा उनके साथ क्यों होता है, ये तो वही जानें. 

Advertisement

शत्रुघ्न सिन्हा की बात करें, तो उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में खुलासा किया है कि अब उनके पिता फिल्मों में वापस नहीं आने वाले हैं. उन्हें आखिरी बार साल 2018 की फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से में देखा गया था, जिसमें धर्मेंद्र-सनी देओल और बॉबी देओल थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »