शाहरुख की गांधी जयंती पोस्ट पर सयानी का तंज, 'सच के लिए बोलना सीखें'

अब जब सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की ये पोस्ट वायरल हो गई, तब फोर मोर शॉट्स फेम एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने एक्टर पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया. उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए शाहरुख को नसीहत दी कि सच बोलने की हिम्मत सभी में होनी चाहिए

Advertisement
शाहरुख खान और सयानी गुप्ता शाहरुख खान और सयानी गुप्ता

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 9:07 PM IST

गांधी जंयती के मौके पर पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर रहा है, उनके आदर्शों पर चलने की कोशिश कर रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स भी इस दिन सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट के जरिए लोगों को संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं. इसी कड़ी में शाहरुख खान ने भी एक पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने पोस्ट के जरिए संदेश दिया था- बुरा ना बोलो, बुरा ना देखो, बुरा ना सुनो.

Advertisement

गांधी जयंती पर शाहरुख की पोस्ट

शाहरुख खान ने अपनी पोस्ट के जरिए एक बड़ा संदेश देनी की कोशिश तो की थी, लेकिन सभी की नजर गई उस फोटो पर जो उन्होंने अपनी पोस्ट संग शेयर की थी. पोस्ट में शाहरुख ने अपनी बेटी सुहाना की फोटो शेयर की है. फोटो में सुहाना ने अपनी आंखों पर हाथ रखा हुआ है जो दिखाता है कि बुरा नहीं देखना चाहिए. ट्वीट में शाहरुख ने लिखा है- इस गांधी जंयती अगर हम अपने बच्चों को कुछ सिखाना चाहे या फिर कुछ ऐसा बताना चाहे जो उनके अच्छे-बुरे समय में काम आए, तो वो है- बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो और बुरा मत बोलो. शाहरुख की इस पोस्ट को सुहाना की पोस्ट से जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें उन्होंने अपनी स्किन टोन को लेकर बड़ी बात बोली थी.

Advertisement

अब जब सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की ये पोस्ट वायरल हो गई, तब फोर मोर शॉट्स फेम एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने एक्टर पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया. उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए शाहरुख को नसीहत दी कि सच बोलने की हिम्मत सभी में होनी चाहिए और सही के लिए आवाज भी उठानी चाहिए. ट्वीट कर वे लिखती हैं- सही तो बोलना ही चाहिए. गांधी जी ने हमे ये भी सिखाया है कि सत्य के लिए बोलना चाहिए, पीड़ितों के लिए आवाज उठानी चाहिए, दलित भाई-बहनों के हक के लिए बोलना चाहिए. सिर्फ अपने आंख-कान बंद नहीं कर लेने चाहिए.

सयानी गुप्ता का शाहरुख पर निशाना?

सयानी गुप्ता ने अपनी पोस्ट के जरिए सीधे तौर पर शाहरुख की चुप्पी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने अपने इस ट्वीट में शाहरुख को टैग तक कर रखा है. अब क्योंकि उन्होंने पोस्ट में दलित शब्द का इस्तेमाल किया है, इससे ये समझा जा सकता है कि वे हाथरस कांड में शाहरुख की चुप्पी से खुश नहीं हैं. उनकी नजरों में ऐसे मुद्दों पर खुलकर बोलना चाहिए और पीड़ितों का सहरा बनना चाहिए. सोशल मीडिया पर लोगों की तरफ से इस पोस्ट पर मिक्स रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. कोई अगर सयानी के विचारों से सहमत नजर आ रहा है तो कोई शाहरुख ने अच्छे कामों को गिना रहा है.

Advertisement


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »