बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान आज 61 साल के हुए हैं. इस मौके पर उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' का पहला गाना तू मिल जाए रिलीज हुआ. इस गाने ने फैंस को सेलिब्रेट करने का एक मौका दिया. अब इस बीच फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी अपडेट सामने आई है, जो शाहरुख के फैंस को खुश कर सकती है.
पिंकविला की रिपोर्ट अनुसार, शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' रिलीज से पहले ही करीब 665 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इसका प्रोडक्शन बजट करीब 400 करोड़ रुपये है, जिसमें सिद्धार्थ आनंद की फीस शामिल है. लेकिन शाहरुख खान की एक्टिंग फीस शामिल नहीं की गई है. अगर शाहरुख की अनुमानित फीस भी जोड़ दी जाए तो फिल्म की लागत करीब 500 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है. इसके अलावा करीब 40 करोड़ रुपये प्रमोशन और रिलीज पर खर्च होने की उम्मीद है.
665 करोड़ रुपये का प्री-रिलीज बिजनेस
किंग के प्री-रिलीज बिजनेस में सबसे बड़ा हिस्सा थिएट्रिकल राइट्स का है. रिपोर्ट के मुताबिक, पेन मरुधर ने भारत के थिएट्रिकल राइट्स 250 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. वहीं दुबई की कंपनी फार्स फिल्म्स ने ओवरसीज राइट्स 175 करोड़ रुपये की मिनिमम गारंटी पर लिए हैं. यानी सिर्फ भारत और विदेश के थिएट्रिकल राइट्स से ही फिल्म ने 425 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं.
इसके अलावा फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने करीब 150 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. म्यूजिक राइट्स से 65 करोड़ रुपये और सैटेलाइट राइट्स से करीब 25 करोड़ रुपये मिलने की बात कही जा रही है. इस तरह किंग का कुल रिपोर्टेड प्री-रिलीज बिजनेस 665 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यानी देखा जाए तो 225 करोड़ रुपये के आसपास प्रॉफिट शाहरुख ने अभी से कमा लिया है.
शाहरुख की मार्केट वैल्यू का बड़ा सबूत
फिल्म के लिए इतनी बड़ी रकम की डील होना इस बात को दिखाता है कि डिस्ट्रिब्यूटर्स और दूसरे राइट्स खरीदारों को शाहरुख खान की स्टार पावर पर कितना भरोसा है, खासकर पठान और जवान जैसी फिल्मों की दुनियाभर में शानदार कमाई के बाद शाहरुख की फिल्मों को लेकर मार्केट में काफी उम्मीदें हैं.
ओवरसीज राइट्स के लिए 175 करोड़ रुपये की मिनिमम गारंटी भी काफी बड़ी डील है. रिपोर्ट के मुताबिक, ये किसी भारतीय फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओवरसीज मिनिमम गारंटी बताई जा रही है. हालांकि, फिल्म के प्री-रिलीज बिजनेस को सीधे 665 करोड़ रुपये का मुनाफा नहीं कहा जा सकता.
थिएट्रिकल राइट्स खरीदने वाले डिस्ट्रिब्यूटर्स को अपना पैसा वापस निकालने के लिए फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. यानी किंग को बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग के साथ-साथ लंबे समय तक दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाना होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, 665 करोड़ रुपये की डील में से करीब 425 करोड़ रुपये थिएट्रिकल राइट्स से आए हैं. ऐसे में इन डील्स को सफल बनाने के लिए फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई करनी होगी.
रिलीज से पहले ही बढ़ गया दबाव
प्रोड्यूसर्स की नजर से देखें तो 665 करोड़ रुपये का रिपोर्टेड बिजनेस फिल्म की करीब 400 करोड़ रुपये की प्रोडक्शन कॉस्ट और 40 करोड़ रुपये के रिलीज खर्च से काफी ज्यादा है. लेकिन इसे पक्का मुनाफा नहीं माना जा सकता, क्योंकि ये सभी आंकड़े रिपोर्टेड डील वैल्यू पर आधारित हैं. कुछ डील्स फिल्म की परफॉर्मेंस से भी जुड़ी हो सकती हैं और असली कमाई कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों पर निर्भर करेगी.
वैसे किंग में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे. इनके अलावा, बॉलीवुड के कई और सितारे भी इस फिल्म में अहम रोल करते दिखाई देंगे. फिल्म में शाहरुख खान और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है. फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क