अमिताभ-शाहरुख खान की दिवाली पार्टी हुई कैंसि‍ल! अक्षय का प्लान है कुछ ऐसा

हर साल बॉलीवुड सेलेब्स दिवाली पर धूमधाम से जश्न मनाते हैं. करण जौहर, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन, ग्रैंड लेवल पर दिवाली पार्टी ऑर्गेनाइज करते हैं. इसमें इंडस्ट्री के लगभग सभी लोग शामिल भी होते हैं. लेकिन इस बारी खबर आ रही है कि तीनों में से कोई भी दिवाली पार्टी नहीं करने वाला है.

Advertisement
शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 5:05 PM IST

बॉलीवुड हर साल धूमधाम से दिवाली पार्टी मनाता है. खान्स और बच्चन के यहां तो इस त्योहार का सेलिब्रेशन बड़े पैमाने पर होता दिखता है, लेकिन इस बारी कुछ चीजें अलग हैं. खबरें हैं कि इस बार बच्चन परिवार और शाहरुख खान के यहां दिवाली पार्टी नहीं होगी. कोरोना वायरस के चलते उन्होंने इसे न मनाने का सोचा है. वहीं, दूसरी ओर अक्षय कुमार अपने घर पर छोटी सी दिवाली पार्टी जरूर रखने वाले हैं. 

Advertisement

नहीं होगी खान और बच्चन्स के घर में दिवाली पार्टी
दिवाली पर सबसे पॉपुलर पार्टीज शाहरुख खान और बच्चन परिवार ही ऑर्गेनाइज करता है. करण जौहर भी इस लिस्ट में शामिल रहते हैं, लेकिन इस बारी इन्होंने भी काफी कम लोगों के साथ दिवाली मनाने का मन बनाया है. रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर के घर पर काम चल रहा है. रेनोवेशन की वजह से करण जौहर घर पर इस बारी दिवाली पार्टी नहीं रखेंगे. 

इसके अलावा शिल्पा शेट्टी और मनीष मल्होत्रा दिवाली पर धमाकेदार पार्टी रखने का प्लान कर रहे हैं. अक्षय कुमार के घर पर करीब 20 लोग इकट्ठा होंगे और दिवाली पार्टी एन्जॉय करेंगे. साथ ही प्रोड्यूसर रमेश तौरानी स्पेशल दिवाली बैश अपने घर पर रखने वाले हैं. इसमें कटरीना कैफ, विक्की कौशल, सलमान खान और रणबीर कपूर समेत कई ए-लिस्ट बॉलीवुड स्टार्स इसमें शामिल होने वाले हैं. 

Advertisement

हाल ही में आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने बड़े लेवल पर दिवाली पार्टी रखी थी. इसमें कार्तिक आर्यन से लेकर, तापसी पन्नू, हुमा कुरैशी, नुसरत भरूचा, अली फजल-ऋचा चड्ढा, राजकुमार राव, करण जौहर और अनन्या पांडे समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे. ताहिरा कश्यप ने अपने घर की डेकोरेशन का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें फूलों से पूरे घर को सजाया हुआ था. सोशल मीडिया पर आयुष्मान खुराना की दिवाली पार्टी के कई वीडियोज भी सामने आए थे. पार्टी में सभी ने मिलकर ढेर सारे गेम्स खेले थे. डांस किया था. साथ ही अच्छा खाना भी उन्हें परोसा गया था. सभी ने मिलकर खूब एन्जॉय किया था. 

आयुष्मान खुराना के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में इनकी फिल्म 'डॉक्टर जी' रिलीज हुई है. फिल्म वैसे तो काफी एंटरटेनिंग बता रहे हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है. फिल्म में शेफाली शाह और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आए हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »