scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

तीन बच्चों की मां है एक्ट्रेस, 44 की उम्र में दूसरी बार बसाएंगी घर? बॉयफ्रेंड के सवाल पर शरमाईं

माही विज
  • 1/10

टीवी एक्ट्रेस माही विज बिग बॉस 20 में छाई हुई हैं. एक्टर जय भानुशाली संग उनकी 14 साल की शादी टूट चुकी है. दोनों अलग हो चुके हैं. लेकिन तलाक नहीं लिया है.
 

माही विज
  • 2/10

जय और माही मिलकर बेटी तारा की परवरिश कर रहे हैं. तारा के अलावा जय-माही अपनी मेड के बच्चों खुशी और राजवीर का भी पालन पोषण करते हैं. उन्हें सगे बच्चों जैसा प्यार देते हैं.
 

माही विज
  • 3/10

बिग बॉस में माही से काजी तौकीर ने पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल किया. उनसे पूछा गया कि जय से अलग होने के बाद क्या माही की जिंदगी में प्यार की दोबारा एंट्री होगी?

Advertisement
माही विज
  • 4/10

काजी ने माही से पूछा कि क्या कोई उन्हें अप्रोच कर सकता है? जवाब में माही ने मुस्कुराते हुए कहा, नहीं, कोई मुझे अप्रोच नहीं कर सकता. मैं सबके लिए ओपन नहीं हूं.
 

माही विज
  • 5/10

बातचीत के दौरान माही शरमाती हुई नजर आईं. माही को काजी और उदिति टीज करने लगे. काजी ने माही को छेड़ते हुए कहा कि उन्होंने शायद 3-4 लोगों को चुना है. क्या कोई उन्हें प्रपोज कर सकता है?
 

माही विज
  • 6/10

उदिति ने भी मजाकिया अंदाज में माही से पूछा- हो सकता है उनका कोई खास इंसान बाहर बैठकर शो देख रहा हो. ये सुनकर माही ब्लश करने लगीं.
 

माही विज
  • 7/10

माही ने अपनी जिंदगी में किसी खास शख्स के होने की पुष्टि नहीं की है. माही की बातों से झलका कि वो पर्सनल लाइफ को लेकर सलेक्टिव हो चुकी हैं.
 

माही विज
  • 8/10

जय और माही एक वक्त इंडस्ट्री के पावरफुल कपल माने जाते थे. शादी टूटने के बाद भी उनके संबंध खराब नहीं हुए हैं. दोनों के बीच दोस्ती कायम है.
 

माही विज
  • 9/10

वो बिना लड़े झगड़े बेटी की परवरिश कर रहे हैं. मीडिया में किसी ने एक दूसरे के खिलाफ गलत बातें नहीं बोली हैं. दोनों एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं.
 

Advertisement
माही विज
  • 10/10

माही के बिग बॉस 20 में होने पर जय बेटी तारा का ख्याल रख रहे हैं. उन्हें बेटी तारा के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिल रहा है. वो माही को शो जीतते हुए देखना चाहते हैं.
 

Photo: Instagram @mahhivij
 

Advertisement
Advertisement