Sara Ali Khan reaction over broken family: क्या 'अतरंगी की रिंकू' की तरह सारा पर पड़ा परिवार के टूटने का असर?

सारा के मुताबिक, उनके पास रिंकू के मुकाबले परिवार का ज्यादा सपोर्ट है. सारा कहती हैं- मेरे ख्याल से हम दोनों ही बहुत संवेदनशील हैं, जो कि अपने इमोशंस को कॉन्फिडेंस की आड़ में छुपाते हैं. रिंकू और मेरे में ये समान है. वे दोनों ही सीरियस हालातों का सामना ह्यूमर के साथ करते हैं.

Advertisement
सारा अली खान सारा अली खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST
  • अतरंगी में सारा ने किया कमाल
  • रिंकू के किरदार से कितना रिलेट करती हैं सारा?

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान फिल्म अतरंगी रे की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं. रिंकू के किरदार में सारा ने जिस तरह जान फूंकी है, उसे देख हर कोई इंप्रेस है. सारा से एक इंटरव्यू में पूछा गया क्या एक 'ब्रोकन फैमिली' से आने के कारण अतरंगी रे में रिंकू सूर्यवंशी का रोल करना उनके लिए बेहद मुश्किल था? जानें एक्ट्रेस ने इसका क्या जवाब दिया.

Advertisement

रिंकू और सारा में क्या है अंतर?

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में सारा अली खान ने कहा- मेरा मानना है कि रिंकू और मेरी जिंदगी काफी अलग है. मेरी फैमिली काफी सपोर्टिव है. चाहे मैं एक ब्रोकन फैमिली से आती हूं या नहीं. मेरे ख्याल से एक ब्रोकन होम से ज्यादा मैं दो घरों से आती हूं. मैं वास्तव में अकेलेपन का बोझ नहीं उठाती. मेरी मां का, मेरे पापा का मुझे बहुत सपोर्ट है. तो कभी बगावत का मौका या कारण नहीं मिला मुझे.


 

सारा के मुताबिक, उनके पास रिंकू के मुकाबले परिवार का ज्यादा सपोर्ट है. सारा कहती हैं- मेरे ख्याल से हम दोनों ही बहुत संवेदनशील हैं, जो कि अपने इमोशंस को कॉन्फिडेंस की आड़ में छुपाते हैं. रिंकू और मेरे में ये समान है. वे दोनों ही सीरियस हालातों का सामना ह्यूमर के साथ करते हैं.

Advertisement


 

जब सारा छोटी थीं, तब अलग हुए थे उनके पेरेंट्स

सारा अली खान जब 9 साल की थीं तब उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था. सैफ अली खान और अमृता अरोड़ा की गिनती बॉलीवुड के मोस्ट पावरफुल कपल्स में की जाती थी. लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी अच्छी नहीं चली. दोनों एक दूसरे के साथ खुश नहीं थे. जिसके बाद उन्होंने तलाक ले लिया था. तलाक के बाद सारा और उनके भाई इब्राहिम की परवरिश उनकी मां अमृता अरोड़ा ने ही की है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement