करीबी को खोकर दर्द में सलमान, कौन थीं कुमुद राणे? जिसके निधन पर रोया खान परिवार, पसरा मातम

सलमान खान के परिवार ने अपनी करीबी दोस्त और दुबई बेस्ड एंटरप्रेन्योर कुमुद राणे को खो दिया है. कुमुद का निधन कैंसर के कारण हुआ. सलमान और उनके परिवार के सदस्य इमोशनल नजर आए और उन्होंने कुमुद को अंतिम विदाई दी.

Advertisement
कुमुद के जाने से गम में खान परिवार (Photo: Instagram @kumodraney) कुमुद के जाने से गम में खान परिवार (Photo: Instagram @kumodraney)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:20 AM IST

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का परिवार गमगीन है. मंगलवार से सलमान और उनके परिवार के लोगों की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं जिनमें वो रोते हुए दिख रहे हैं. पूरा परिवार इमोशनल नजर आया. सलमान खान भी हैरान परेशान दिखे. उनकी आंखों में आंसू नजर आए. ऐसे में सवाल ये है आखिर कौन है वो शख्स जिसके जाने से खान परिवार में मातम पसरा हुआ है.

Advertisement

सलमान की करीबी दोस्त का निधन
9 जून 2026 को खान परिवार ने अपनी फैमिली फ्रेंड कुमुद राणे को खो दिया है. चर्चा है कैंसर की वजह से कुमुद का निधन हुआ है. अस्पताल के बाहर से सलमान की इमोशनल तस्वीरों को देखकर फैंस का दिल टूटा है. उनके इमोशंस बताते हैं कुमुद उनकी कितनी खास दोस्त थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुमुद दुबई बेस्ड एंटरप्रन्योर थीं. वो दुबई में Reign ब्यूटी बार की फाउंडर थीं. वेलनेस और ब्यूटी इंडस्ट्री में उनका खास योगदान रहा था. 

कुमुद खान परिवार के लिए फैमिली की तरह थीं. उनका सलमान खान के परिवार संग सालों पुराना रिश्ता था. कुमुद को अंतिम विदाई देने सलमान खान के अलावा सलमा, अरबाज, हेलेन, सोहेल खान, अरहान, अर्पिता और निर्वाण नजर आए थे. बाकी फिल्मी सितारों संग भी कुमुद के अच्छे रिश्ते थे. कुमुद के इंस्टा पर उनकी बॉबी देओल, मलाइका अरोड़ा, बीना काक संग फोटो मौजूद हैं. फिल्म जगत के सितारों ने भी कुमुद की मौत पर शोक जताया है.

Advertisement

कुमुद की शादी जग्गी राण से हुई थी. जग्गी सलमान के लॉन्ग टाइम फ्रेंड हैं. खान फैमिली की पार्टीज में कुमुद अक्सर नजर आती थीं. कुमुद के इंस्टा पर 15 हजार फॉलोअर्स हैं. इसी साल कुमुद ने अपना 60वां जन्मदिन मनाया था, जिसे सलमान खान ने भी अटेंड किया था. 

अर्पिता-सोहेल की पोस्ट
सोहेल खान ने कुमुद के संग अपनी फोटो शेयर कर उन्हें याद किया है. वो लिखते हैं- मैंने अपनी खूबसूरत बहन को खो दिया है. इस दुनिया में उसे कोई रिप्लेस नहीं कर सकता. जग्गी और कबीर के बारे में सोचकर मेरा दिल बैठ जाता है. क्योंकि कुमुद उनकी लाइफलाइन थी. ऐसा वक्त आपको बताता है कि जिंदगी कितनी अनफेयर होती है. ऐसे हालातों में आप भगवान से सवाल पूछने लगते हो. मैं दुआ करूंगा कि वो जहां भी हो, खुश हो, हम उसे हमेशा मिस करेंगे.

सलमान की बहन अर्पिता ने इंस्टा स्टोरी पर कुमुद को श्रद्धांजलि दी है. वो लिखती हैं- प्यारी कुमुद, मैं हमारा साथ में बिताया हुआ वक्त मिस करूंगी. तुम्हारा प्यार, ह्यूमर, गर्मजोशी सब मिस किया जाएगा. हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं. मुझे पता है तुम हमेशा अपनी नजर हम पर बनाए रखोगी. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे. 

अर्पिता की पोस्ट

यूलिया वंतूर, जो कि सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड हैं, ने भी कुमुद को नम आंखों से याद किया है. वो पोस्ट में लिखती हैं- तुम्हें हमेशा इसी तरह याद करेंगे. हैप्पी, लव्ड, जो लोगों से घिरी रहती थी. तुम्हारी आत्म को शांति मिले.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »