नमाज पढ़ते हैं? जब सवाल सुनकर भड़के थे सलीम खान, बोले- नुमाइश नहीं कर सकता...

सलीम खान और उनका परिवार हर धर्म का सम्मान करते हैं. वो हिंदू त्योहार भी मनाते हैं और इस्लाम को भी फॉलो करते हैं. एक पुराने इंटरव्यू में सलीम खान ने नमाज और इस्लाम को लेकर बात की थी. उन्होंने इंटरफेथ मैरिज पर भी अपनी राय रखी थी.

Advertisement
सलीम खान ने जब इस्लाम पर कही ये बात (Photo: Instagram @realsomyali) सलीम खान ने जब इस्लाम पर कही ये बात (Photo: Instagram @realsomyali)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:22 PM IST

दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान इस समय मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. सलीम खान डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. खान परिवार लगातार उनका हालचाल लेने अस्पताल के चक्कर लगा रहा है. वहीं, इसी बीच अब सलीम खान का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इस्लाम-नमाज पर बात की थी. साथ ही अपनी और बच्चों की इंटरफेथ मैरिज पर भी चुप्पी तोड़ी थी. 

Advertisement

नमाज पढ़ने पर क्या बोले थे सलीम खान?

सलीम खान से LehrenRetro संग एक पुराने इंटरव्यू के दौरान पूछा गया था कि हमारे देश के जो जवान हैं, वो ये जानना चाहते हैं कि सलीम खान का परिवार इस्लामी तौर तरीकों को भी अपनाता है या नहीं? इस सवाल पर सलीम खान थोड़ा भड़क गए थे. उन्होंने कहा था कि नमाज किसी को दिखाकर नहीं पढ़ी जाती. 

सलीम खान ने जवाब में कहा था- नमाज कोई एग्जीबिशन की चीज है क्या जो मैं इनके सामने पढ़ता या उनको बताऊं कि मैं पढ़ता हूं या नहीं. अगर मैं कुरान पढ़ता हूं तो ये मैं लोगों को बताऊं कि जाकर मेरे घर पर देखें इंदौर में क्या माहौल है. 

सलीम खान ने आगे कहा था कि अगर वो लोगों की बोली हुई इन चीजों का हिस्सा बनेंगे तो इससे ऐसा लगेगा कि उनका ईमान पर भरोसा पक्का नहीं है. सलीम खान ने कहा था- अगर मैं इन चीजों का हिस्सा बनता हूं तो क्या मैं अपने अकीदे (भरोसे) और अपने ईमान को इतना कमजोर समझता हूं कि इसमें पार्ट लूं?

Advertisement

इंटरफेथ मैरिज पर सलीम खान ने कही थी ये बात

'मेरे माहौल को समझें. मेरी एक पत्नी हिंदू महाराष्ट्रियन है, दूसरी पत्नी हेलेन जो हैं, वो कैथोलिक हैं. मेरे एक बेटे ने सीमा सजदेह से शादी की है, जो हिंदू हैं. मेरे दूसरे बेटे अरबाज ने शादी की है मलाइका अरोड़ा से, जो आधी हिंदू हैं और आधी कैथोलिक हैं. बाप उनके हिंदू थे और मां उनकी कैथोलिक थीं. मेरी बेटी ने अपनी मर्जी से शादी की है, जिसमें मैं बहुत खुशी से शामिल हुआ था. वो लड़का हिंदू है, पर मैंने ये कहा था कि मेरे लिए आदमी अच्छा होना चाहिए.' 

सलीम खान का ये पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. फैंस उनकी सोच की सराहना कर रहे हैं साथ ही उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं भी मांग रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement