अस्पताल में सलीम खान, सलमान की Ex संगीता बिजलानी ने लिया हालचाल, सुभाष घई ने की दुआ

सलमान खान अपने पिता के बहुत करीब हैं. पिछले दो दिनों में कई बार वो अस्पताल जा चुके हैं. सलमान खान के दोस्त जीशान सिद्दीकी को भी अस्पताल में देखा गया. साथ में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी भी अस्पताल में सलीम खान से मिलने और उनका हाल लेने पहुंची थीं.

Advertisement
सलमान खान और सलीम खान (Photo: ITG) सलमान खान और सलीम खान (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST

सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ है. बुधवार, 18 फरवरी को उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम ने पुष्टि की कि 90 साल के सलीम खान की हालत स्थिर है और उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा गया है. यह खबर उनके परिवार, करीबी दोस्तों और प्रशंसकों के लिए बेहद चिंताजनक रही है.

Advertisement

अस्पताल पहुंचीं सलमान की Ex

सलमान खान अपने पिता के बहुत करीब हैं. पिछले दो दिनों में कई बार वो अस्पताल जा चुके हैं. सलमान खान के दोस्त जीशान सिद्दीकी को भी अस्पताल में देखा गया. साथ में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी भी अस्पताल में सलीम खान से मिलने और उनका हाल लेने पहुंची थीं. इसके अलावा पोते अरहान खान समेत दोनों पत्नियां सलमा खान और हेलेन, बेटे अरबाज खान, बहू शूरा खान, बेटियां अलवीरा और अर्पिता, अस्पताल में सलीम से मिले.

अस्पताल पहुंचे सलमान खान (Photo: Yogen Shah)

इन सबके अलावा सोहेल खान और उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी अपने बड़े बेटे निर्वान खान के साथ लीलावती अस्पताल पहुंचे. दोनों 2022 में अलग हो गए थे, लेकिन खान परिवार से सीमा के रिश्ते अभी भी अच्छे हैं. वो सोहेल के साथ मिलकर अपने दोनों बेटों की परवरिश कर रही हैं.

Advertisement

सुभाष घई ने मांगी दुआ

जाने माने फिल्म निर्माता सुभाष घई ने भी सलीम खान की सेहत को लेकर चिंता जताई है. साथ ही उनकी जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थना की. एक एजेंसी से बातचीत में घई ने कहा, 'सलीम साहब मेरे भाई जैसे हैं, आज से नहीं 30-40 साल से. सलमान तो बाद में आए, जिन्होंने मेरी पिक्चर में काम किया. सबसे पहले सलीम साहब थे, जिनकी पूरी इंडस्ट्री इज्जत करती है और उनके लिए प्रार्थना करती है कि उनकी सेहत अच्छी रहे और दीर्घायु हो क्योंकि वो बहुत ही अच्छे इंसान हैं.'

डॉक्टरों का सलीम खान की सेहत पर बयान

18 फरवरी को लीलावती अस्पताल के डॉ. जलील पारकर ने साफ किया था कि सलीम खान की कोई सर्जरी नहीं हुई है. उन्होंने कहा था, 'कोई सर्जरी नहीं हुई. यह एक प्रक्रिया थी, जो हम आमतौर पर करते हैं. हां, उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था जो बहुत मामूली था, और जिसके लिए किसी सर्जिकल हस्तक्षेप की जरूरत नहीं पड़ी. सर्जरी की कोई आवश्यकता नहीं थी.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement