टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक टीवी का जाना माना चहरा रही है. छोटी बहू टीवी सीरियल से पॉपुलैरिटी पाने से लेकर 'बिग बॉस 14' की विनर बनने तक उनकी पॉपुलैरिटी में बड़ी तेजी से इजाफा देखने को मिला है, बिग बॉस के बाद रुबीना की फैन फॉलोइंग देखते बनती है. उनकी हर तस्वीर पर, वीडियो पर फैंस ढ़ेरो प्यार भरें कमेंट करते हैं, साथ ही उनके हर लुक को भी काफी पसंद किया जाता है.
रुबीना को बताया ऐश्वर्या राय जैसा
रुबीना तरह तरह के शानदार आउटफिट में फोटोशूट कराकर अपने फैंस को इम्प्रेस करती रहती हैं. ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न आउटफिट फैंस को रुबीना का हर अवतार पसंद आता है. हाल ही में रुबीना कोरोना संक्रमित हो गई थी, लेकिन अब ठीक होने के बाद उन्होंने उसी एनर्जी से सोशल मीडिया पर वापस कर ली है. रुबीना ने पर्पल आउटफिट में अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. जिसपर फैंस हमेशा की तरह प्यारे कमेंट कर रहे हैं. लेकिन इस बार फैंस ने रुबीना को कड़ी तारीफ करने वाला कमेंट दे दिया है. फैंस ने तस्वीरें देख रुबीना को कहा कि वह एक दम बॉलीवुड क्वीन ऐश्वर्या राय की तरह नजर आ रही हैं.
रुबीना के आखों की हुई तारीफ
एक फैन ने रुबीना की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा पहली तस्वीर में आप एक दम एश्वर्या राय की तरह लग रही है. रुबीना ने इन लुक के साथ काफी एटरेक्टिव आई मेकअप किया हुआ है. कमेंट सेक्शन में रुबीना की खूबसूरती के साथ-साथ उनकी आखों की भी काफी तारीफ की जा रही है.
कोरोना से पूरी तरह ठीक हुईं रुबीना
तस्वीरों के साथ-साथ रुबीना ने फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट भी दी है. तस्वीरें शेयर करते हुए रुबीना ने लिखा करोना की तीसरी वेव ने मेरी हेल्थ फिर खराब कर दी थी. लेकिन मेरे जुनून और ताकत को खत्म नहीं कर पाया. मैं अपनी लाइफ की छोटी-छोटी खुशियां मनाती हूं. तब ही जिन्दगी इतनी प्यारी बनती है. मैं कोरोना से पूरी तरह ठीक हो चुकी हूं.
aajtak.in