180 बच्चों को पढ़ाएंगे रश्मिका-विजय, ली जिम्मेदारी, एक्ट्रेस बोलीं- ये मेरे ससुरजी का गांव है

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने तेलंगाना के अचंपेट क्षेत्र के 180 मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप देकर शिक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया. कार्यक्रम में दोनों ने छात्रों को प्रेरित किया और अपने सपनों के बारे में भी बात की.

Advertisement
विजय-रश्मिका ने ली छात्रों की जिम्मेदारी (Photo: Yogen Shah) विजय-रश्मिका ने ली छात्रों की जिम्मेदारी (Photo: Yogen Shah)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:06 PM IST

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना तेलंगाना में शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए किए गए अपने वादे को पूरा करने में जुटे हुए हैं. दोनों ने मेधावी छात्रों की पढ़ाई में मदद के लिए एक स्कॉलरशिप पहल शुरू की थी.

रविवार को विजय देवरकोंडा, रश्मिका के साथ तेलंगाना के अचंपेट मंडल के थुम्मनपेट गांव पहुंचे. यहां उन्होंने बताया कि उनका सपना है कि होनहार छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाए और उन लोगों को कुछ लौटाया जाए, जिनसे उन्हें अपने करियर में इतना प्यार और समर्थन मिला है.

Advertisement

विजय और रश्मिका ने जारी की स्कॉलरशिप पाने वाले छात्रों की सूची

विजय ने X पर स्कॉलरशिप के लिए चुने गए छात्रों की सूची साझा की. उन्होंने लिखा- हम थुम्मनपेट जा रहे हैं, उस छोटे से गांव में जहां मेरे पिता का जन्म हुआ था. फरवरी में मैंने और रश्मिका ने अपने एक छोटे से सपने की शुरुआत की थी. हमारा मकसद था तेलंगाना के अचंपेट मंडल के 9वीं और 10वीं कक्षा के मेहनती छात्रों को सम्मानित करना. यहां उन 180 बच्चों की सूची है जिन्होंने अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है.

कार्यक्रम में विजय ने छात्रों और उनके परिवारों को संबोधित करते हुए कहा- यह स्कॉलरशिप एक छोटा-सा तोहफा है, लेकिन मेरे लिए इसकी बहुत अहमियत है. मैं आपकी जिंदगी का हिस्सा बनना चाहता हूं. अपने गांव से शुरुआत करके मैं चाहता हूं कि यह पहल धीरे-धीरे पूरे तेलंगाना तक पहुंचे.यही मेरा सपना है. मैं छात्रों की मेहनत, अनुशासन और फोकस का जश्न मनाना चाहता हूं.

Advertisement

रश्मिका ने क्या कहा?

रश्मिका ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि वह इस पहल को लेकर बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने कहा- मैं आज ज्यादा नहीं बोलूंगी, लेकिन आज हम ‘द देवरकोंडा फाउंडेशन’ के जरिए एक अच्छी शुरुआत कर रहे हैं. हमने तय किया था कि इसकी शुरुआत अचंपेट और थुम्मनपेट से करेंगे, जो हमारे ससुरजी का गांव है. आज मैं आपके सामने रश्मिका मंदाना देवरकोंडा के रूप में खड़ी हूं और आप सबसे बात कर रही हूं. मैं बहुत उत्साहित हूं.

इस साल की शुरुआत में विजय और रश्मिका ने यह वादा किया था, जब वे अपने नए घर के गृहप्रवेश और सत्यनारायण व्रत पूजा के लिए थुम्मनपेट गांव गए थे. इस पहल का उद्देश्य छात्रों की पढ़ाई में आर्थिक मदद करना है, ताकि महत्वपूर्ण शैक्षणिक दौर में उन्हें पैसों की वजह से पढ़ाई न छोड़नी पड़े.

रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के पास एक निजी डेस्टिनेशन वेडिंग में शादी की थी.

वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय और रश्मिका जल्द ही फिल्म राणाबाली में एक साथ नजर आएंगे. शादी के बाद यह उनकी पहली फिल्म होगी. इससे पहले दोनों गीता गोविंदम (2018) और डियर कॉमरेड (2019) में साथ काम कर चुके हैं. डायरेक्टर राहुल सांकृतायन की यह फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »