‘ये मेरी जिंदगी है’, 8 साल तक रश्मिका को गुपचुप डेट करने पर बोले विजय देवरकोंडा

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी से पहले करीब 8 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. इस दौरान दोनों कई बार मीडिया से छिपते हुए नजर आए. उन्होंने अपने रिश्ते की किसी को भनक नहीं लगने दी. अब शादी के बाद पहली बार कपल ने इसपर बात की है.

Advertisement
विजय रश्मिका का रिश्ता (Photo: Yogen Shah) विजय रश्मिका का रिश्ता (Photo: Yogen Shah)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST

साउथ सिनेमा का कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब एक शादीशुदा कपल हैं. इसी साल की शुरुआत में उन्होंने एक-दूसरे से शादी की थी. ये एक ग्रैंड वेडिंग सेलिब्रेशन था, जिसमें बॉलीवुड और साउथ हर तरफ से जाने-माने चेहरों ने शिरकत की थी. विजय-रश्मिका की शादी की तस्वीरें पूरे सोशल मीडिया पर भी छाई हुई थीं. ये मोमेंट उनके फैंस के लिए भी बेहद खास था. 

Advertisement

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को फैंस 'विरोश' कहकर बुलाते हैं. कपल ने अपनी शादी का यही थीम भी रखा था, जो उनके चाहने वालों को समर्पित था. उन्हें ये नाम सबसे पहले साल 2019 में आई उनकी फिल्म डियर कोमरेड से मिला, जिसके बाद उनका रिलेशनशिप सुर्खियों में आया. 

क्यों दुनिया से छिपाया अपना प्यार?

रश्मिका और विजय ने शादी से पहले आठ साल तक एक-दूसरे के रिश्ते का सच छिपाकर रखा था. कपल ने ऐसा क्यों किया, इसके बारे में उन्होंने पहली बार बात की है. यूट्यूब चैनल न्यूज बुक को दिए इंटरव्यू में विजय ने रश्मिका संग अपने रिश्ते पर कहा- रश्मिका और मैं 8 साल पहले कलीग के तौर पर मिले थे.

'पहले हम दोस्त बने और फिर हमें प्यार हो गया. हम रिलेशनशिप में थे और आखिरकार वो मेरी पत्नी बन गईं. ऐसा नहीं था कि हम कोई लुका-छिपी का खेल खेल रहे थे. मुझे इसके बारे में बात करने की जरूरत महसूस नहीं हुई. ये मेरी जिंदगी है और मुझे दूसरों के साथ इसके बारे में चर्चा क्यों करनी चाहिए.'

Advertisement

विजय की बात पर सहमति जताते हुए रश्मिका ने भी कहा कि उनका रिश्ता एंटरटेनमेंट के लिए नहीं है. उनका रिश्ता उनके लिए है. जिन चीजों को वो सुरक्षित रखना चाहती हैं, उनके बारे में वो बाहर बात नहीं करनी चाहतीं. कपल ने आगे अपनी शादी और सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में भी बात की. 

विजय की जिंदगी में रश्मिका की अहमियत

विजय ने अपनी शादी के बाद शेयर किए गए कैप्शन के पीछे की कहानी बताते हुए कहा कि दोस्ती के रिश्ते के प्यार में बदलने के बाद उन्हें धीरे-धीरे महसूस होने लगा था कि वो अपनी जिंदगी के छोटे-छोटे पलों में रश्मिका को मिस करने लगे हैं. जब वो रश्मिका के साथ शूट करते हैं तो उन्हें ज्यादा अच्छा और आरामदायक महसूस होता है. दोनों का ट्रेनर भी एक ही है, इसलिए साथ में वर्कआउट करना भी उन्हें आसान लगता है.

उन्होंने कहा कि दोनों साथ में खाना भी खाते हैं. जब वो अकेले खाना खाते थे, तो उन्हें लगता था कि काश रश्मिका भी उनके साथ होतीं. एक्टर के मुताबिक, पिछले एक साल में उन्हें ये एहसास होने लगा था कि वो अपनी जिंदगी के अलग-अलग हिस्सों में रश्मिका को मिस कर रहे हैं. विजय ने कहा कि जब आपकी जिंदगी में कोई खास इंसान होता है तो सब कुछ बेहतर लगता है. सब कुछ अच्छा लगता है. फिर मैंने सोचा कि चलो शादी कर लेते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »