'किंग' के सेट पर शाहरुख-दीपिका को भूले फैंस, रणवीर संग खिंचाई फोटो, हुई वायरल

'धुरंधर 2' के सक्सेस और सराहना के बीच रणवीर सिंह, अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण और बेटी दुआ के साथ साउथ अफ्रीका घूम रहे हैं. यहीं दीपिका अपनी नई फिल्म 'किंग' की शूटिंग भी कर रही हैं. इस बीच एक्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वो फैंस से घिरे हैं.

Advertisement
फैंस के साथ रणवीर सिंह (Photo: X/@cozybambii) फैंस के साथ रणवीर सिंह (Photo: X/@cozybambii)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:20 PM IST

रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की भारी सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं. 19 मार्च को रिलीज हुई डायरेक्टर आदित्य धर की बनाई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दौड़ लगा रही है. इसने कई रिकॉर्ड तोड़े और कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं. सक्सेस और सराहना के बीच रणवीर, अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण और बेटी दुआ के साथ साउथ अफ्रीका घूम रहे हैं. यहीं दीपिका अपनी नई फिल्म 'किंग' की शूटिंग भी कर रही हैं.

Advertisement

साउथ अफ्रीका पहुंचने के कुछ ही देर बाद दीपिका की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं. इनमें वह शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' के सेट पर नजर आईं. एक क्लिप में रणवीर और नन्ही दुआ भी शूटिंग देखते हुए दिखे. अब साउथ अफ्रीका से रणवीर सिंह की भी कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं. इनमें वो फैंस के साथ पोज कर रहे हैं.

तस्वीरों में रणवीर सिंह फैंस के साथ गर्मजोशी से बातचीत करते और सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कैजुअल मगर स्टाइलिश लुक यूजर्स का दिल जीत रहा है. ब्लैक टी-शर्ट के साथ कार्गो पैंट्स, टिंटेड सनग्लासेस और बीनि पहने हुए रणवीर काफी बढ़िया लग रहे हैं. यही उनका सिग्नेचर स्टाइल भी है. रणवीर का जलवा ही कुछ ऐसा ही कि दीपिका और शाहरुख खान के सामने फैंस उनके साथ फोटोज ले रहे हैं. ऑफ-ड्यूटी होते हुए भी वो लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.

Advertisement

ये तस्वीरें उस वीडियो के कुछ दिन बाद आई हैं जिसमें King की शूटिंग के दौरान रणवीर अपनी बेटी दुआ की देखभाल करते दिखे थे. क्लिप में दीपिका शाहरुख के साथ रोमांटिक सीन शूट कर रही थीं, जबकि रणवीर छाता लेकर दुआ के साथ खड़े थे और धैर्यपूर्वक शूटिंग देख रहे थे. फैंस उनके इस प्यारे “डैड ड्यूटी” वाले पल पर खूब फिदा हो गए.

दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं दीपिका

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अप्रैल 2026 में फैंस को खुशखबरी दी थी. दोनों ने सोशल मीडिया पर बेटी दुआ की एक प्यारी फोटो पोस्ट कर ऐलान किया था कि वो जल्द अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट थी, जिसका रिजल्ट पॉजिटिव था. इस ऐलान के बाद से कपल को फैंस से खूब प्यार और शुभकामनाएं मिलीं. अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी दीपिका काम कर रही हैं. वहीं रणवीर सिंह को अगली बार फिल्म 'प्रलय' में देखा जाने वाला है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement