Ranbir kapoor-Alia bhatt में हैं क्या सिमिलैरिटीज? खास दोस्त इम्तियाज अली ने बताया

Ranbir kapoor Alia bhatt wedding: कोरोना की वजह से रणबीर और आलिया को काफी इंतजार करना पड़ा और अब कपल शादी के लिए तैयार हैं. दोनों साथ में फिल्म भी कर रहे हैं. कपल के एक कॉमन फ्रेंड इम्तियाज अली ने हाल ही में बताया है कि दोनों में क्या सिमिलैरिटीज हैं.

Advertisement
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर संग इम्तियाज अली आलिया भट्ट और रणबीर कपूर संग इम्तियाज अली

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 10:40 AM IST
  • रणबीर-आलिया पर दोस्त इम्तियाज ने किया रिएक्ट
  • दोनों की शादी पर जाहिर की अपनी खुशी

Ranbir kapoor Alia bhatt wedding: बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. कपल को लेकर फैंस के बीच काफी खुशी है और सभी इस ग्रैंड वेडिंग की फोटोज के इंतजार में हैं. आखिरकार 2 साल के लंबे इंतजार के बाद कपल शादी करने जा रहे हैं. कोरोना की वजह से रणबीर और आलिया को काफी इंतजार करना पड़ा. दोनों साथ में फिल्म भी कर रहे हैं. कपल के एक कॉमन फ्रेंड इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने हाल ही में बताया है कि दोनों में क्या सिमिलैरिटीज हैं.

Advertisement

इम्तियाज अली ने बताईं कपल की समानताएं

दोनों के साथ फिल्में कर चुके इम्तियाज अली ने हालिया इंटरव्यू में बताया कि- जिन-जिन लोगों के साथ मैंने आज तक काम किया है मुझे नहीं लगता है कि रणबीर और आलिया जितनी सिमिलैरिटीज मैंने और कहीं देखी होंगी. दोनों एक अभिनेता के तौर पर एक जैसे हैं क्योंकि निजी जीवन में भी दोनों एक जैसे हैं. दोनों के खयालात आपस में मिलते हैं जो सबसे जरूरी होता है किसी के एक जौसा होने के लिए.

Ranbir-Alia Ki Shaadi: गणेश पूजा से शुरू होगी आलिया-रणबीर की शादी की रस्में, फिर होगी मेहंदी

इम्तियाज की मानें तो जब आलिया और रणबीर एक नहीं हुए थे उस दौरान ही उन्होंने दोनों के बीच की कुछ समानताएं पहचान ली थीं. डायरेक्टर ने आगे कहा- जब रणबीर और आलिया की दोस्ती नहीं हुई थी उस समय ही मैंने दोनों में कुछ ऐसा देख लिया था जो एक जैसा था. मुझे ये मौका मिला कि मैंने हाईवे मूवी में आलिया संग और रॉकस्टार मूवी में रणबीर कपूर संग काम किया. दोनों बेहद शानदार एक्टर्स हैं. मुझे तो ये बात बहुत खुशी दे रही है कि दोनों साथ में रहते हैं. मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता हूं. मगर मुझे बहुत खुशी है कि एक जैसे ये लोग हमेशा के लिए एक होने जा रहे हैं. मैंने अपने लाइफ में एक्टर्स की ऐसी प्योरेस्ट फॉर्म कहीं नहीं देखी.

Advertisement

Alia Ranbir wedding: आलिया से शादी के बाद एक हफ्ते का ब्रेक लेंगे रणबीर, ऐसा है प्लान!

रणबीर-आलिया लेंगे शादी के बाद काम से ब्रेक

रणबीर-आलिया की शादी की बात करें तो प्री वेडिंग रिचुअल्स की शुरुआत आज से शुरू होने वाली है. ऐसा माना जा रहा है कि कपल 14-15 तारीख को शादी कर सकते हैं. शादी के बाद 17 तारीख को एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी है जिसमें तमाम बॉलीवुड स्टार्स के शामिल होने की संभावनाएं हैं. कपल शादी के बाद अपने वर्क फ्रंट पर बिजी हो जाएंगे. लेकिन ताजा रिपोर्ट्स में ये सामने आया है कि दोनों हफ्तेभर का ब्रेक भी ले सकते हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement