न आवाज, न विजुअल, 'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखी हनुमान बने सनी देओल की झलक, निराश फैंस

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है. इसी के साथ फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है. ट्रेलर में सभी किरदारों की झलक दिखी. लेकिन सनी देओल को ना देखकर फैंस निराश हुए.

Advertisement
फैंस को याद आए सनी देओल (Photos: Social Media) फैंस को याद आए सनी देओल (Photos: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:27 AM IST

2026 की सबसे बड़ी फिल्म रामायण का ग्रैंड ट्रेलर रिलीज हो चुका है. लंबे समय से इसका इंतजार था. ट्रेलर दमदार और भव्य है. एक मिनट के लिए आपकी नजरें नहीं हटने देगा. 4 मिनट 10 सेकंड का ये ट्रेलर इंटरनेट पर छाया हुआ है. महाकाव्य रामायण के सभी बड़े किरदारों की इसमें झलक दिखी है. रणबीर कपूर, यश, रवि दुबे, साई पल्लवी, अरुण गोविल...लेकिन बस हनुमान के रोल में सनी देओल मिसिंग है.

Advertisement

फैंस को खली सनी देओल की कमी

टीजर में भी सनी देओल की झलक नहीं दिखी थी. लेकिन आखिर में उनकी आवाज जरूर फैंस को सुनने को मिली थी. दर्शकों का मानना है टीजर में मेकर्स ने सनी की आवाज सुनाई है तो ट्रेलर में उनके हनुमान अवतार के दर्शन जरूर होंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. मेकर्स ने सनी की ना ही आवाज और ना ही उनके विजुअल दिखाए हैं. इससे फैंस जरूर अपसेट हो गए हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर की सराहना हो रही है. लेकिन सनी की झलक ना दिखने पर लोगों की निराशा कमेंट्स में साफ देखने को मिल रही है.

एक यूजर ने कहा- अगर सनी की झलक इसमें दिखाई जाती तो ट्रेलर और अपीलिंग लग सकता था. दूसरे यूजर ने कहा- सनी की आवाज ही सुना देते. किसी ने लिखा- सनी के बिना ये ट्रेलर अधूरा सा लगता है. शख्स कहता है- अगर राम-रावण को दिखा दिया तो हनुमान की भी एक झलक इस ट्रेलर में डाल देते तो ट्रेलर मास हो जाता. अब उम्मीद है फिल्म में सनी की झलक फैंस को देखने को मिले.

Advertisement

ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. मूवी में अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, शीबा चड्ढा, रवि दुबे भी अहम रोल में दिखेंगे. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म ग्लोबली डंका बजाने वाली है. इसके प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं. म्यूजिक एआर रहमान और हान्स जिमर ने दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »