हैवी ट्रोलिंग के बाद 'रामायण' के राक्षसों का बदला लुक? VFX में सुधार, वायरल हुए सीन

रामायण का ट्रेलर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. टीजर में कुछ सीन्स आर्टिफिशियल और ड्रामैटिक लगे थे. मेकर्स ने दर्शकों की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए ट्रेलर में राक्षसों के लुक में बड़े बदलाव किए हैं.

Advertisement
Ramayana trailer demon look changed (Photo: Screengrab) Ramayana trailer demon look changed (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:09 PM IST

नितेश तिवारी के ड्रीम प्रोजेक्ट रामायण का ट्रेलर इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है. कुछ महीनों पहले जब इसका टीजर सामने आया था, कई पहलुओं पर उसे ट्रोल किया गया. रामायण के टीजर को आर्टिफिशियल बताया गया. खासतौर पर राक्षसों को मेकर्स ने तब काफी ड्रामैटिक दिखाया था. वो AI जनरेटेड लगा. लेकिन हैवी बैकलेस से मेकर्स ने सबक लिया और विजुअल्स पर काम किया.

Advertisement

ट्रेलर में हुए बदलाव?
टीजर की ट्रोलिंग से सबक लेते हुए ट्रेलर को रिप्रेजेंट किया गया है. वीएफएक्स पर वर्क किया गया है. हैवी एनिमेशन के इस्तेमाल से मेकर्स बचे हैं. ट्रेलर में राक्षसों के लुक में बदलाव साफ नजर आता है. अगर टीजर का राक्षस देखें तो वो कार्टूनिश और पूरी तरह से एनिमेटेड और नकली लगा. इसके उलट ट्रेलर में दिखा वही राक्षस कम ड्रामैटिक नजर आया. मोनस्टर के डिजाइन को मेकर्स ने हैवी बैशिंग के बाद बदला है. साथ ही सीन में यैलो कलर ग्रेडिंग को टोन टाउन किया है, ताकि सीन नैचुरल दिखे. 

इंटरनेट पर राक्षस का पहले और बाद वाला लुक वायरल हो रहा है. दोनों के कोलाज को दिखाकर मेकर्स की तरफ से किए गए करेक्शन को दिखाया गया है. रामायण का इस राक्षस का शरीर विशालकाय है. रियल टच देने के लिए इसे इंसानी रूप में दिखाया गया है. माथे पर चंदन और तिलक लगाया है. फिल्म का ट्रेलर देखकर फैंस का कहना है कि क्रिएचर वर्क, कॉस्ट्यूम डिटेलिंग और म्यूजिक शानदार है. लेकिन कुछ शॉर्ट्स पर अभी भी काम किए जाने की उम्मीद है. ताकि इन्हें नैचुरल टोन दिया जा सके.

Advertisement

फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस की एक्सपेक्टेशन हाई हो गई है. देखना होगा ये फिल्म दिवाली के मौके पर आकर कितना इंप्रेस करती है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »