'मैं सेना के बैकग्राउंड से हूं', IT छापेमारी-मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों पर भड़कीं रकुल प्रीत सिंह, बोलीं- 20 साल...

टैक्स चोरी और विदेश में पैसे भेजने के आरोपों पर आखिरकार बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने चुप्पी तोड़ दी है. इनकम टैक्स की छापेमारी के बाद रकुल ने बयान जारी कर इन सभी खबरों को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है.

Advertisement
रकुल प्रीत सिंह ने दी सफाई (Photos: Instagram @rakulpreet) रकुल प्रीत सिंह ने दी सफाई (Photos: Instagram @rakulpreet)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:39 PM IST

बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और उनके ससुर वासु भगनानी बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं. दरअसल, टैक्स चोरी और फिल्मों के नाम पर विदेशों में पैसे भेजने के मामले में उनका नाम सामने आया था, जिसके सिलसिले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (IT) ने छापेमारी भी की थी. अब रकुल प्रीत सिंह ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है.

Advertisement

क्या बोलीं रकुल?

रकुल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट शेयर करके सफाई दी है. उन्होंने कहा कि वो बीते कई सालों से रेगुलरली टैक्स भर रही हैं और उनका किसी भी विदेशी लेन-देन से ताल्लुक नहीं है. 

एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा- यह काफी दुखद है कि खुद को रिपोर्टर कहने वाले और कुछ मैनस्ट्रीम मीडिया के पत्रकारों में बिना फैक्ट्स चेक किए ही खबरों को सनसनीखेज बनाकर पेश करने का चलन बढ़ता जा रहा है. 

'इसलिए हमेशा के लिए सच साफ बता देती हूं. वो रेड यानी तलाशी मुझसे जुड़ी हुई नहीं थी. यह बात सब जान लें कि मैं आर्म्ड फोर्सेस बैकग्राउंड से हूं और इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं था. मैं कड़ी मेहनत से आगे आई हूं और एक जिम्मेदार, कानून मानने वाली नागरिक के तौर पर 20 साल की उम्र से अपना टैक्स भर रही हूं.'

Advertisement

रकुल ने अपनी सफाई देते हुए आगे कहा कि वो किसी भी प्रोडक्शन हाउस की तरफ से किसी भी तरह के गैर-कानूनी विदेशी लेन-देन का हिस्सा नहीं हैं. रकुल बोलीं- मैं यह भी कहना चाहूंगी कि देश या विदेश में कहीं भी मेरे पास किसी की कोई बेनामी संपत्ति नहीं है. न ही कभी किसी ने मुझे कोई प्रॉपर्टी गिफ्ट में दी है और न ही मैं सिद्धांतों के तौर पर ऐसे महंगे तोहफे स्वीकार करती हूं. 

 

रकुल ने की खास अपील

मीडिया संस्थानों से अपने पोर्टल से गलत जानकारी वाली खबरें हटाने की अपील करते हुए रकुल ने कहा- मैं उन सभी से गुजारिश करती हूं, जिन्होंने ये झूठी और मनगढ़ंत खबरें छापी हैं, वो इन्हें तुरंत हटा लें और सही फैक्ट्स सामने लाएं. मैं समझती हूं कि मीडिया बिजनेस चलाने वालों पर कमर्शियल प्रेशर होता है, लेकिन यह सब फैक्ट्स की कीमत पर नहीं हो सकता. किसी दूसरे की इमेज या रोजी-रोटी की कीमत पर तो बिल्कुल भी नहीं. 

रकुल प्रीत सिंह की बात करें तो वो जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में शूर्पणखा के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में दिखाई देंगे. यह फिल्म दीवाली 2026 के मौके पर रिलीज होगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »