बॉलीवुड के लिए ये इस साल काफी बड़ा और ऐतिहासिक रहा है. सबसे पहले बॉर्डर 2 ने बढ़िया कलेक्शन किया. फिर रणवीर सिंह की धुरंधर दुनियाभर में हिंदी सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म बनी. हाल ही में अजय देवगन की दृश्यम 3 ने भी कमाल किया. अब रणबीर कपूर रामायण का पहला पार्ट ला रहे हैं, जो फिलहाल इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी अपना डंका बजा रही है.
रामायण ने एडवांस बुकिंग में चौंकाया
बीते दिन फिल्म रामायण का नया ट्रेलर ग्लोबली एक साथ रिलीज किया, जिसमें टॉप का VFX, स्टोरी और बैकग्राउंड म्यूजिक था. इसने लोगों के बीच इतनी हाईप बना दी कि अब फिल्म अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई करने वाली है. अमेरिका में प्री-सेल एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो गई है, और खुलते ही ऐसा कमाल हुआ है जो आज से पहले किसी बॉलीवुड फिल्म के साथ नहीं हुआ.
ट्रेलर सामने आने के बाद, रामायण के काफी टिकट बिक चुके हैं. बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, 16 अक्टूबर को सुबह 10:20 बजे तक अमेरिका में फिल्म के 7,663 टिकट बिक चुके थे. खास बात ये है कि एडवांस बुकिंग शुरू होने के 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे और फिल्म ने इतने टिकट बेच दिए. इसकी के साथ धुरंधर द रिवेंज का एक रिकॉर्ड टूट गया है. उस फिल्म ने अमेरिका में 768 टिकट बेचे थे. हालांकि दोनों फिल्मों को लेकर एक बड़ा अंतर शोज का भी है.
धुरंधर 2 का टूटेगा रिकॉर्ड!
रामायण की तुलना में धुरंधर द रिवेंज के कम शोज लगे थे. नमित मल्होत्रा की रामायण को सोनी पिक्चर्स डिस्ट्रीब्यूट कर रहा है, जो दुनियाभर में इसे बड़े पैमाने पर रिलीज करेगा. रिपोर्ट्स की मानी जाए, तो बताया जा रहा है कि इंडिया से बाहर रामायण 50 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर देखी जाएगी.
कमाई की बात करें तो फिल्म ने अमेरिका में अब तक 1.64 लाख डॉलर यानी करीब 1.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिलहाल अमेरिका में फिल्म के 1,472 शो के लिए टिकट बुक किए जा सकते हैं. आने वाले दिनों में शो की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है.
फिल्म की शुरुआत से ही दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. अभी कनाडा में भी एडवांस बुकिंग शुरू होनी बाकी है. इसके अलावा फिल्म की रिलीज में अभी 19 दिन का समय बचा है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े और तेजी से बढ़ सकते हैं.
इंडिया में कबसे शुरू एडवांस बुकिंग?
इंडिया में एडवांस बुकिंग की बात करें, तो दशहरा के दिन यानी 20 अक्टूबर से रामायण की एडवांस बुकिंग शुरू है. अब विदेश में तो इसे लेकर काफी क्रेज दिखा है, क्या इंडियन ऑडियंस भी अपनी फिल्म के लिए ऐसी ही दीवानगी दिखाएगी? ये फिलहाल वक्त आने पर पता चलेगा. ये फिल्म दुनियाभर में 5 नवंबर को रिलीज होनी है, जिसमें रणबीर कपूर और यश मेन रोल में हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क