रामायण के दूसरे पार्ट में 'हनुमान' सनी देओल का होगा दबदबा, रणबीर ने किया कंफर्म, ट्रेलर में न देख नाराज थे फैंस

रामायण फिल्म में रणबीर कपूर होने वाले हैं, जिसके सेकेंड पार्ट की शूटिंग को लेकर एक्टर ने खुलासा किया है. साथ ही इस आइडिया पर बात की कि क्या रामायण जैसे महाकाव्य को 2 पार्ट में रिलीज करना सही फैसला है.

Advertisement
रामायण में रणबीर कपूर (Photo: Screengrab) रामायण में रणबीर कपूर (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर फिलहाल रामायण फिल्म में बिजी हैं. ये दो पार्ट में आने वाली एपिक फिल्म पिछले कई सालों से लगातार शूटिंग फेज में है. इसका पहला पार्ट तो एक साल पहले शूट हो चुका है, अब दूसरा पार्ट शूट किया जा रहा है. इसी दौरान रामायण का पहला पार्ट थिएटरों में रिलीज किया जाएगा, जिसके लिए फिल्म की टीम जमकर प्रमोशन कर रही है. 

Advertisement

रामायण फिल्म का ट्रेलर कुछ ही दिन पहले हमारे सामने आया था, जिसमें हमने भगवान राम बने रणबीर कपूर के कुछ और सीन्स देखे. कई लोगों को उनकी कास्टिंग से तकलीफ है. वहीं फिल्म को पूरी तरह ग्रीन स्क्रीन पर शूट किए जाने से भी दिक्कत है. हाल ही में रणबीर कपूर ने इस एपिक फिल्म को दो पार्ट्स में लाने के आइडिया पर बात की. 

रामायण पर बोले रणबीर कपूर

रणबीर ने द डायरेक्ट संग बातचीत में ये माना है कि इतनी बड़ी कहानी को दो पार्ट में लाना आसान नहीं होगा. उनके मुताबिक, रामायण को दिखाने के लिए 10 पार्ट वाली फिल्म की जरूरत पड़ती है. मगर इसे दो पार्ट्स में लेकर आना, कहानी को उसके हिसाब से लिखना बहुत बड़ा चैलेंज था. रणबीर ने इसके लिए डायरेक्टर नितेश तिवारी और फिल्म के राइटर्स को क्रेडिट दिया है, जिन्होंने ये मुश्किल काम करके दिखाया है. 

Advertisement

रणबीर ने आगे रामायण फिल्म को मॉडर्न टच देने वाली बात पर भी रिएक्ट किया. कुछ साल पहले आदिपुरुष फिल्म भी लगभग उसी आइडिया के साथ रिलीज की गई थी कि इसे नई जेनरेशन के लिए बनाया गया है. नतीजा, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई.

नई जेनरेशन के लिए क्यों नहीं बनाई रामायण?

इसी आइडिया पर रणबीर ने कहा- मुझे लगता है कि आज के समय में सबसे बड़ा बदलाव सिर्फ उस तकनीक का है, जिसका इस्तेमाल ऐसी फिल्म बनाने में किया जाता है. इसके अलावा मेरा मानना है कि आप कहानी की सादगी और उसकी असली भावना के जितना करीब रहते हैं, उतनी ही ज्यादा वो कहानी लोगों के दिल तक पहुंचती है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पसंद आती है. 

'मुझे नहीं लगता कि रामायण जैसी कहानी को एक नए सिरे से दिखाने की जरूरत है. मेरा मानना ​​है कि ये ग्रंथ 4000 सालों से अधिक समय से प्रासंगिक बना हुआ है. भगवान राम दुनियाभर में लाखों लोगों के मार्गदर्शक रहे हैं, और मुझे लगता है कि इसमें साहस, बुराई पर अच्छाई की जीत, सच, माफी, करुणा, अहंकार जैसे मुद्दों पर जो कुछ भी कहा गया है, वो जीवन का एक सबक है.' 

रणबीर ने इसी बातचीत का अंत रामायण फिल्म के पार्ट 2 की शूटिंग अपडेट से किया. उन्होंने बताया कि पार्ट 2 फिल्म की शूटिंग लगभग 50% पूरी हो चुकी है. दूसरा पार्ट और भी ग्रैंड और एंटरटेनिंग होने वाला है. उसमें हनुमान जी बने सनी देओल का बहुत अहम रोल होगा, जिसे लोग काफी पसंद करेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »