बेटी की वजह से राकेश बेदी बने 'धुरंधर', खुद सुनाया किस्सा, कैसे हुए उरी करने को राजी

हाल ही में राकेश बेदी को फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में देखा गया. फराह और राकेश बेटी लंबे वक्त से दोस्त हैं. यहां एक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर के साथ पहले काम करने से मना कर दिया है. उनकी छोटी बेटी रितिका बेदी ने उन्हें मनाया. ऐसे में आज राकेश बेदी उनके शुक्रगुजार हैं.

Advertisement
बेटी रितिका बेदी के साथ राकेश बेदी (Photo: Instagram/@babybedi) बेटी रितिका बेदी के साथ राकेश बेदी (Photo: Instagram/@babybedi)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST

राकेश बेदी इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता एन्जॉय कर रहे हैं. डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म में काम कर उन्होंने कमाल कर दिया है. पिक्चर में एक्टर को जमील जमाली के रोल में देखा गया है. जमील एक चालाक राजनेता है, जो सभी का अपना बनता है, मगर बाद में उसका सच कुछ और ही निकलता है. 71 के राकेश बेदी ने अपनी परफॉरमेंस से अच्छे-अच्छों के होश उड़ा दिए हैं. उनकी तारीफ तो हो ही रही हैं, साथ ही उनका डायलॉग 'मेरा बच्चा है तू' भी फेमस हो गया है.

Advertisement

हाल ही में राकेश बेदी को फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में देखा गया. फराह और राकेश बेटी लंबे वक्त से दोस्त हैं. डायरेक्टर ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात एक्टर से 14-15 साल की उम्र में हुई थी, तब राकेश एफटीआईआई में पढ़ते थे और 20-22 साल के थे. फराह के अंकल जावेद अख्तर के घर राकेश का आना जाना था. वो फ्री के खाने और शराब के लिए रोज अख्तर और उनकी पहली पत्नी हनी ईरानी के घर आया करते थे. उनके साथ नीना गुप्ता, सुप्रिया पाठक, फारुख शेख और सतीश शाह थे. सभी के साथ राकेश बेदी की अच्छी दोस्ती थी.

राकेश के बच्चों को मिलते थे ताने

बातचीत के दौरान फराह ने पूछा कि 'धुरंधर' की सफलता के बाद राकेश बेदी को कैसा लग रहा है. उन्होंने बताया कि उन्हें अच्छा लग रहा है. उनके पास पहले कम ऑफर हुआ करते थे, अब हर कोई उन्हें विज्ञापन ऑफर कर रहा है. वो चाहते हैं कि राकेश अपना डायलॉग 'मेरा बच्चा है तू' बोलें. इस बीच एक्टर ने ये भी बताया कि शुरुआत में वो डायरेक्टर आदित्य धर के साथ काम करने को तैयार नहीं थे. लेकिन उनकी बेटी रितिका बेदी ने उन्हें मनाया. आज बेटी की सलाह के चलते ही एक्टर इतने सफल हो गए हैं.

Advertisement

राकेश की बेटी आराधना बेदी ने बताया कि 90 के दशक में राकेश ने 'श्रीमान श्रीमती' नाम के शो में काम किया था. वो भी बड़ा हिट हुआ था. इस शो में राकेश को दिलरुबा जरनैल सिंह खुराना के रोल में देखा गया था. उन्हें प्यार से 'दिल' कहा जाता था. अर्चना पूरन सिंह उनकी पत्नी बनी थी. दिलरुबा एक दब्बू पति था, जिसके हावभाव थोड़े महिलाओं जैसे थे. आराधना बेदी ने कहा कि उनके बच्चों को इसकी वजह से काफी कहा जाता था कि 'तुम्हारा पापा ऐसे हैं, वैसे हैं. मगर बच्चों ने एन्जॉय किया.'

बेटी ने दी थी राकेश को सलाह

आदित्य धर के बारे में बात करते हुए राकेश बेदी ने फराह खान को बताया, 'मैंने उरी करने से मना कर दिया था, क्योंकि उसमें मेरा एक ही सीन था वो भी सर्बिया में शूट करना था.' उन्होंने अपनी बेटी रितिका की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'इसने जिद्द की कि पापा वो नए डायरेक्टर हैं, उनमें वो बात है. प्लीज उनकी फिल्म कर लो.' इसपर राकेश की पत्नी ने कहा, 'उसका कहना था कि अगर सीनियर एक्टर्स नए डायरेक्टर के साथ काम करने से मना कर देंगे, तो ये सही नहीं है.' रितिका बोलीं, 'ये एक साइकिल बन जाती है. फिर किसी को चांस नहीं मिलता.' राकेश ने आगे कहा, 'तब मैं माना. बाद में आदित्य मेरे पास आया और बोला- 'सर आपको ये करना ही होगा.''

Advertisement

रितिका ने आगे मजाक करते हुए कहा, 'इसलिए मैं अपने पेरेंट्स से कहती हूं कि हम बच्चों की सुना करो. आपको ही फायदा होगा.' फराह खान इसपर हंस पड़ीं. उन्होंने कहा, 'देखो उसकी सलाह से तुम्हें कितना फायदा हुआ.' राकेश की पत्नी ने बेटी को देखकर माना कि हां, फायदा हुआ है. फराह ने रितिका से कहा कि उन्हें बदले में तोहफा मांग लेना चाहिए. इसपर उन्होंने बताया कि वो ऐसा कर चुकी हैं और उन्हें पिता से रेंज रोवर मिल रही है. इसपर फराह सरप्राइज हो गईं, तो राकेश ने बताया कि रितिका बचपन से फेंकू हैं, वो फेंक रही हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »