'मैं आलिया-दीपिका नहीं हूं', अचानक ऐसा क्यों बोली एक्ट्रेस? बताई बॉलीवुड की कड़वी सच्चाई

राधिका आप्टे इन दिनो अपनी नई नेटफ्लिक्स सीरीज अक्का को लेकर चर्चा में हैं. लेकिन हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर चौंकाने वाली बात कही. उन्होंने कहा कि आज भी फीमेल ओरिएंटेड फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाने के स्ट्रगल करना पड़ता है.

Advertisement
महिला प्रधान फिल्म पर बोलीं राधिका आप्टे. (Photo: Instagram/@radhikaofficial) महिला प्रधान फिल्म पर बोलीं राधिका आप्टे. (Photo: Instagram/@radhikaofficial)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:16 PM IST

क्या आज भी बॉलीवुड में फीमेल एक्ट्रेस के लिए अपनी पहचान बनाना मुश्किल है? क्या सिर्फ दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट जैसी बड़ी स्टार्स की फीमेल ओरिएंटेड फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग हासिल कर सकती हैं? राधिका आप्टे ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की इसी कड़वी सच्चाई पर खुलकर बात की है.

राधिका का मानना है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों में फीमेल एक्ट्रेस के लिए अपनी दमदार पहचान बनाना आज भी आसान नहीं है. कई बार उन्हें ऐसी फिल्मों में काम करना पड़ता है, जिनमें मेल एक्टर मुख्य भूमिका में होते हैं. इसकी एक बड़ी वजह फीमेल ओरिएंटेड फिल्मों के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस को लेकर बनी अनिश्चितता है.

Advertisement

फीमेल ओरिएंटेड मूवीज पर राधिका का बयान

राधिका आप्टे इन दिनों अपनी नई नेटफ्लिक्स सीरीज 'अक्का' को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि आखिर फीमेल ओरिएंटेड फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष क्यों करना पड़ता है. राधिका का कहना है कि ऐसी फिल्मों को सिनेमाघरों में अच्छी शुरुआत दिलाना मुश्किल होता है. जब तक फिल्म में आलिया भट्ट या दीपिका पादुकोण जैसी बड़ी स्टार ना हों, तब तक उसके बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने की उम्मीद कम रहती है.

'लस्ट स्टोरीज 3', 'साली मोहब्बत' और 'मिसेज अंडरकवर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं राधिका का कहना है कि वो इस आधार पर फिल्में नहीं चुनतीं कि वे सिनेमाघरों में रिलीज होंगी या ओटीटी पर. उनके लिए सबसे जरूरी है कि फिल्म किसी न किसी तरह दर्शकों तक पहुंचे.

Advertisement

उन्होंने समाचार एजेंसी से कहा, 'मैं इसलिए फिल्म नहीं चुनती कि वह सिनेमाघरों में रिलीज होगी या ओटीटी पर. मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. फिल्म की रिलीज को लेकर कई व्यावसायिक फैसले लिए जाते हैं. इसलिए मेरा मानना है कि फिल्म किसी भी तरह दर्शकों के सामने आनी चाहिए. आज के दौर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों की सफलता का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है.'

'अगर मैं किसी थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्म में काम करती हूं, तो वह कितनी भी अच्छी क्यों न हो, जरूरी नहीं कि चले. मुझमें वह बात नहीं है. मैं आलिया भट्ट या दीपिका पादुकोण नहीं हूं, जिनसे कम से कम अच्छी ओपनिंग की उम्मीद की जा सकती है. मैं आपके साथ पूरी तरह ईमानदार हूं. इसका मतलब है कि मुझे ऐसी फिल्मों में काम करना होगा, जिनमें मेल एक्टर मुख्य भूमिका निभा रहे हों.'

बता दें कि राधिका आप्टे की अगली सीरीज 'अक्का' रिलीज के लिए तैयार है. यह सीरीज 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इसमें राधिका के साथ कीर्ति सुरेश भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »