प्लेन में पालथी मारकर बैठे दिखीं प्रियंका चोपड़ा, 'देसी गर्ल' की फोटो वायरल

इस तस्वीर की खास‍ियत प्र‍ियंका के बैठने का स्टाइल है जिसमें वे पालथी मारकर बैठी दिखीं. रिपोर्ट के मुताबिक यह तस्वीर उस वक्त की है जब प्र‍ियंका हॉलीवुड सीरीज सिटाडेल की शूट‍िंग के लिए अपने को-स्टार्स के साथ स्पेन जा रही थीं.

Advertisement
प्र‍ियंका चोपड़ा प्र‍ियंका चोपड़ा

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 29 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 1:28 PM IST
  • प्र‍ियंका चोपड़ा की प्लेन से फोटो वायरल
  • पालथी मारकर बैठीं दिखीं एक्ट्रेस
  • स्पेन जाने के दौरान की है ये तस्वीर

ग्लोबल आइकन प्र‍ियंका चोपड़ा अपने देसी अंदाज को कभी नहीं छोड़तीं. चाहे वो खाने में उनकी देसी पसंद हो या फिर आउटफ‍िट के मामले में उनका साड़ी से प्यार. प्र‍ियंका का यह देसी अंदाज हर बार लोगों का दिल जीत लेता है. एक बार फिर प्र‍ियंका ने अपने देसी होने का प्रमाण दिया है. उन्हें प्लेन में पालथी मारकर बैठे देखा गया, जिसकी तस्वीर खूब वायरल हो रही है. 

Advertisement

इस तस्वीर की खास‍ियत प्र‍ियंका के बैठने का स्टाइल है जिसमें वे पालथी मारकर बैठी दिखीं. रिपोर्ट के मुताबिक यह तस्वीर उस वक्त की है जब प्र‍ियंका हॉलीवुड सीरीज सिटाडेल की शूट‍िंग के लिए अपने को-स्टार्स के साथ स्पेन जा रही थीं. इसमें प्र‍ियंका ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप्ड टॉप, बेज कलर की पैंट और ग्रे शेड का ब्लेजर पहनी नजर आईं. 

जोधपुर में रणबीर-आलिया ने इस महंगे रिट्रीट का उठाया लुत्फ, एक रात का किराया इतने लाख

ग्लोबल सिटीजन इवेंट से प्र‍ियंका की तस्वीरें 
 
प्र‍ियंका ने हाल ही में ग्लोबल सिटीजन लाइव इवेंट में हिस्सा लिया था. पेर‍िस में आयोज‍ित इस शो में प्र‍ियंका ने शो को होस्ट किया. उन्होंने इवेंट डे से समय निकालकर एफिल टावर के साथ अपनी कुछ सोलो फोटोज भी शेयर की थीं. इनमें प्र‍ियंका प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन अर्थ थीम्स आउटफ‍िट में कमाल की लग रही थीं. 

Advertisement

क्या है नीरज चोपड़ा का मोबाइल नंबर? गोल्डन बॉय ने दिया ये जवाब

पाइपलाइन में प्र‍ियंका के ये प्रोजेक्ट्स 

एक्ट्रेस के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो इन दिनों प्र‍ियंका सिटाडेल की शूटिंग में बिजी हैं. इसके अलावा प्र‍ियंका के पास कई हॉलीवुड और बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं. वे हॉलीवुड स्टार कीनू रीव्स के साथ मैट्र‍िक्स 4, मिंडी केलिंग के साथ एक रोमांट‍िक कॉमेडी, वेड‍िंग थीम्स रियलिटी शो, मां आनंद शीला की बायोप‍िक और फरहान अख्तर की बॉलीवुड मूवी जी ले जरा में काम कर रही हैं.  


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »