Citadel Trailer Release: स्पाई बनीं प्रियंका चोपड़ा, धुआंधार एक्शन के साथ लगाया ग्लैमर का तड़का

सिटाडेल एक स्पाई-ड्रामा सीरीज है. आठ साल पहले इसे, इंडिपेंडेंट ग्लोबल स्पाई एजेंसी सिटाडेल के लोगों द्वारा खत्म कर दिया गया था. सिटाडेल एक ऐसी ऑर्गनाइजेशन है, जिसे सभी लोगों की सुरक्षा और हिफाजत को बनाए रखने का काम सौंपा गया था. वहीं मांटीकोर एक पावरफुल एजेंसी है, जो दुनिया को तबाह करना चाहती है.

Advertisement
सिटाडेल: प्रियंका चोपड़ा, रिचर्ड मैडेन सिटाडेल: प्रियंका चोपड़ा, रिचर्ड मैडेन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 8:54 PM IST

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग स्पाई-ड्रामा फिल्म सिटाडेल का नया ऑफिशियल ट्रेलर लॉन्च हो गया है. और मानना पड़गा ये ट्रेलर एक्शन से भरपूर है. ट्रेलर में जहां प्रियंका, धुआंधार तरीके से स्टंट करती दिख रही हैं. वहीं दूसरी ओर उनका ग्लैमरस अंदाज भी फैंस को लुभा रहा है. इस ग्राउंडब्रेकिंग ग्लोबल सीरीज का प्रीमियर 28 अप्रैल से होगा, जिसके नए एपिसोड हर शुक्रवार 26 मई तक वीकली रिलीज किए जाएंगे. 

Advertisement

इस सीरीज में प्रियंका चोपड़ा के साथ स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल भी हैं. सिटाडेल दुनिया भर में 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध होगी.

क्या है सिटाडेल की कहानी?
सिटाडेल एक स्पाई-ड्रामा सीरीज है. आठ साल पहले इसे, इंडिपेंडेंट ग्लोबल स्पाई एजेंसी सिटाडेल के लोगों द्वारा खत्म कर दिया गया था. सिटाडेल एक ऐसी ऑर्गनाइजेशन है, जिसे सभी लोगों की सुरक्षा और हिफाजत को बनाए रखने का काम सौंपा गया था. वहीं मांटीकोर एक पावरफुल एजेंसी है, जो दुनिया को तबाह करना चाहती है. सिटाडेल के खत्म होने के साथ, एलीट एजेंट मेसन केन (रिचर्ड मैडेन) और नादिया सिंह (प्रियंका चोपड़ा) की यादें भी मिटा दी गईं, ताकि वो फिर से लड़ने के काबिल ना रहें. क्योंकि मांटीकोर के किए ऑपरेशन में वे बच जाते हैं. 

हालांकि वे तब से छिपे हुए हैं और नई पहचान के साथ अपना नया जीवन जी रहे हैं. वो अपने अतीत से अनजान हैं. लेकिन अचानक मेसन को उसके पुराने सिटाडेल सहयोगी, बर्नार्ड ऑरलिक (स्टेनली टुकी) ट्रैक कर लेता है. बर्नार्ड ऑरलिक मांटीकोर को रोकना चाहता है, क्योंकि वो एक नया वर्ल्ड ऑर्डर स्थापित करने की कोशिश में है. मेसन अपने पुराने साथी, नादिया की तलाश करता है, और दो जासूस एक मिशन पर निकल पड़ते हैं, जो उन्हें दुनिया भर में ले जाता है. मांटीकोर को रोकने की कोशिश में सभी सीक्रेट्स, झूठ और एक खतरनाक लेकिन अमर- प्रेम पर बने रिश्ते से जूझते हुए दिखाई देते हैं. 

Advertisement

देखें ट्रेलर...


अमेजन स्टूडियोज और रूसो ब्रदर्स के एजीबीओ की सिटाडेल को, एजीबीओ के लिए एंथोनी रूसो, जो रूसो, माइक लारोका, एंजेला रूसो-ओटस्टॉट और स्कॉट नेम्स द्वारा एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया गया है. इसमें डेविड वील शोअरनर और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में काम कर रहे हैं. जोश एपेलबाम, आंद्रे नेमेक, जेफ पिंकनर और स्कॉट रोसेनबर्ग ने मिडनाइट रेडियो के लिए एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के लिए काम किया है. न्यूटन थॉमस सिगेल और पैट्रिक मोरन भी बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर इस सीरीज के साथ जुड़े हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement