शोबिज छोड़ आदर्श बहू बनी एक्ट्रेस, दूसरे धर्म में की थी शादी, 2 बच्चे-12 साल के रिश्ते के बाद हुआ तलाक

पूजा बेदी ने खुलासा किया कि उन्होंने मुस्लिम बिजनेसमैन फरहान फर्नीचरवाला से शादी के लिए अपना बॉलीवुड करियर छोड़ दिया था. 12 साल बाद दोनों का तलाक हो गया, लेकिन आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं. पूजा ने इंटरफेथ मैरिज, तलाक और परिवार पर खुलकर बात की.

Advertisement
शादी के लिए छोड़ा बॉलीवुड, 12 साल में हुआ तलाक (Photo: FB @poojabedi) शादी के लिए छोड़ा बॉलीवुड, 12 साल में हुआ तलाक (Photo: FB @poojabedi)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:20 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी ने हाल ही में अपनी शादी, तलाक और निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की. जो जीता वही सिकंदर से बॉलीवुड में शानदार शुरुआत करने वाली पूजा बेदी ने बताया कि उन्होंने अपने करियर के पीक पर फिल्मों को छोड़कर शादी करने का फैसला लिया था.

शादी के लिए छोड़ दिया था करियर

पूजा ने फरहान फर्नीचरवाला से शादी की थी. बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्होंने- एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी की थी, लेकिन साल 1994 में उस वक्त इंटरफेथ मैरिज को लेकर इतना हंगामा नहीं होता था, जितना आज देखने को मिलता है. पूजा ने कहा कि उस दौर में समाज ज्यादा सेक्युलर और खुला हुआ था.

Advertisement

जोस अल्लुकास से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके ससुराल वाले काफी पारंपरिक सोच के थे. ऐसे में अगर वो फिल्मों में काम जारी रखतीं या अपनी पहचान को उसी तरह बनाए रखतीं, तो शायद परिवार को असहज महसूस होता. इसलिए उन्होंने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला लिया.

पूजा ने कहा कि जो जीता वही सिकंदर की सफलता के बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले थे, लेकिन उन्होंने सभी साइनिंग अमाउंट वापस कर दिए. उनका मानना था कि अगर वो पत्नी और बहू बन रही हैं, तो उन्हें उस भूमिका को पूरी ईमानदारी से निभाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि उस समय शादी के बाद एक्ट्रेसेस का करियर लगभग खत्म माना जाता था. इसलिए उन्होंने अपनी जिंदगी का नया अध्याय परिवार को समर्पित कर दिया.

Advertisement

दो बच्चों के बाद टूटी 12 साल की शादी

हालांकि अपनी शादी को लेकर पूजा ने कहा कि वो इसे गलती नहीं मानतीं. उन्होंने कहा, “शादी एक अनुभव और एक सफर है. मैं अपने एक्स हसबैंड की शुक्रगुजार हूं, क्योंकि उन्होंने मुझे मेरे दो खूबसूरत बच्चे दिए. आज भी वो मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं.” पूजा ने बताया कि शादी के 12 साल बाद उन्होंने और फरहान ने अलग होने का फैसला लिया. उस समय उनकी बेटी 5 साल की और बेटा 2 साल का था. उन्होंने कहा- मैं 24 साल की उम्र में शादीशुदा हुई थी और 32 की उम्र में तलाकशुदा.

तलाक पर बात करते हुए पूजा ने कहा कि उन्हें अपने फैसले का कोई पछतावा नहीं है. उन्होंने कहा- मैं शादी में भी खुश थी और तलाक के बाद भी खुश थी. उनके मुताबिक, जब रिश्ते में खुशी खत्म हो जाए, तो आगे बढ़ना ही बेहतर होता है. सिर्फ इसलिए कि जिंदगी के कुछ साल अच्छे थे, इसका मतलब यह नहीं कि बाकी पूरी जिंदगी दुख में बिताई जाए.

हालांकि पूजा ने अपनी शादी और तलाक को लेकर काफी पॉजिटिव बातें कीं, लेकिन उन्होंने माना कि तलाक उनके लिए बहुत बड़ा झटका था. पूजा ने कहा कि एक समय ऐसा आ गया था जब उन्हें समझ आ गया कि रिश्ता अब बेहद दुखी मोड़ पर है और टूट चुका है, और उसे सुधारा नहीं जा सकता. ऐसे में उन्हें फैसला लेना पड़ा.

Advertisement

बेटी का है एक्स-पति की पत्नी से अच्छा रिश्ता

पूजा ने बताया कि उन्होंने कभी तलाक को गलत चीज नहीं माना, क्योंकि उन्होंने बचपन से अपने माता-पिता कबीर बेदी और प्रतीमा बेदी को तलाक के बाद भी अच्छे रिश्ते में देखा था. पूजा सिर्फ 5 साल की थीं जब उनके माता-पिता अलग हुए थे. वो बोलीं- मैंने अपने मम्मी-पापा को तलाक के बाद भी एक-दूसरे का सम्मान करते और अच्छे दोस्त बने रहते देखा. यहां तक कि मेरे पापा अपनी दूसरी पत्नी के साथ हनीमून पर भी हमारे घर आकर रुके थे.

पूजा ने यह भी बताया कि उनकी अपने एक्स हसबैंड फरहान की मौजूदा पत्नी लैला के साथ भी बहुत अच्छी बॉन्डिंग है. उन्होंने कहा कि वो लैला को बचपन से जानती हैं और उनके बेटे को भी अपने परिवार का हिस्सा मानती हैं. पूजा ने बताया कि उनकी बेटी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो लैला आंटी और उनके बेटे जान के बिना अपनी जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकती, क्योंकि तलाक के बाद उनका परिवार छोटा नहीं बल्कि और बड़ा हो गया.

बता दें कि पूजा बेदी साल 2019 से मानेक कॉन्ट्रैक्टर के साथ रिलेशनशिप में हैं और सगाई कर चुकी हैं. वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement