पायल का ऋचा की वकील पर हमला, 'मुझे ट्रोल करने वालों का किया समर्थन'

पायल ने ट्वीट कर बताया है कि ऋचा चड्ढा की वकील ने सोशल मीडिया पर उन लोगों का समर्थन किया है जो उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं. उन्होंने इस हरकत को शर्मनाक बता दिया है.

Advertisement
पायल घोष और ऋचा चड्ढा पायल घोष और ऋचा चड्ढा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 8:17 AM IST

एक्ट्रेस पायल घोष और ऋचा चड्ढा के बीच शुरू हुई कानूनी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. जो मामला कोर्ट में एक माफी के बाद सुलझ गया था, सोशल मीडिया पर वो अभी भी सुर्खियों में बना हुआ है. पायल की तरफ से लगातार ऋचा पर तंज कसा जा रहा है. वहीं ऋचा भी कोर्ट में मिली अपनी जीत से खासा खुश हैं और पायल को आईना दिखा रही हैं. इस बीच पायल ने अब ऋचा चड्ढा की वकील पर बड़ा आरोप लगा दिया है.

Advertisement

पायल ने साधा ऋचा की वकील पर निशाना

पायल ने ट्वीट कर बताया है कि ऋचा चड्ढा की वकील ने सोशल मीडिया पर उन लोगों का समर्थन किया है जो उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं. उन्होंने इस हरकत को शर्मनाक बता दिया है. वे ट्वीट करती हैं- ऋचा चड्ढा की वकील को शर्म आनी चाहिए. एक इंसान जो मुझे लगातार गाली दे रहा है, उसे ऋचा की वकील सपोर्ट कर रही है. ऐसे ही काम करती है ये कश्यप गैंग.वाह. वहीं एक और ट्वीट कर पायल ने ऋचा की वकील की इस हरकत को ही कोर्ट के आदेश की अवमानना बता दिया है. वे लिखती हैं- ये लोग मेरे खिलाफ मानहानि का केस करते हैं क्योंकि मैंने उन लोगों का नाम लिया जिनके बारे अनुराग कश्यप ने मुझे बताया था. मैंने तो इंसानियत के नाते माफी मांगी थी क्योंकि ऋचा की वकील की तरफ से कहा गया था कि उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. लेकिन अब वे खुद मुझे ट्रोल कर रहे हैं जो अपने आप में कोर्ट की अवमानना है.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

अनुराग मामले में इरफान पठान की एंट्री

वैसे पायल घोष की तरफ रोज नए खुलासे किए जा रहे हैं. एक तरफ वे ऋचा चड्ढा संग एक जंग लड़ रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अनुराग कश्यप पर लगातार निशाना साध रही हैं. हाल ही में उन्होंने एक और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया था कि इस विवाद के बारे पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान को सब पता था. उनके मुताबिक इरफान को रेप वाली बात छोड़कर बाकी सबकुछ पता था. पायल को इस बात का दुख है कि इरफान ने इस विवाद पर चुप्पी साध रखी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »