दुबई के करोड़पति बिजनेसमैन से रचाई शादी, 1 साल बाद मां बनी एक्ट्रेस, शेख की दुल्हन बन छोड़ा शोबिज?

पाकिस्तानी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नीलम मुनीर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई में नीलम ने अपने पहले बेटे को जन्म दिया है, जिसके बाद से ही बधाई देने वालों का तांता लग गया है.

Advertisement
मां बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस नीलम मुनीर मां बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस नीलम मुनीर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST

बधाई हो! पाकिस्तानी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार नीलम मुनीर के घर नन्हे बच्चे की किलकारी गूंजी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीलम एक बेटे की मां बनी हैं. उन्होंने दुबई में अपने पहले बेटे को जन्म दिया है. 

मां बनीं नीलम मुनीर?

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीलम ने अपनी प्रेग्नेंसी को काफी प्राइवेट रखा था. उन्होंने दुबई में अपने बेटे को जन्म दिया है. बताया जा रहा है कि नीलम के पति के करीबी रिश्तेदार ने टिक-टॉक पर ये खबर रिवील की है. हालांकि, एक्ट्रेस ने ऑफिशियली मां बनने की खबर अब तक अनाउंस नहीं की है. 

Advertisement

कौन हैं नीलम मुनीर के पति?

बता दें कि एक्ट्रेस नीलम मुनीर ने जनवरी 2025 में दुबई के बिजनेसमैन मोहम्मद रशीद संग इंटीमेट तरीके से शादी रचाई थी. नीलम के पति दुबई पुलिस के क्राइम इनवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) में एक अधिकारी के रूप में काम करते हैं. रशीद दुबई में कई बिजनेस के मालिक हैं, जिनमें एक ट्रैवल और टूरिज्म एजेंसी और कुछ रेस्तरां शामिल हैं. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीलम के पति पाकिस्तान से ही ताल्लुक रखते हैं. लेकिन बीते कई सालों से वो दुबई में रह रहे हैं. नीलम की शादी भी दुबई में हुई थी. एक्ट्रेस ने बुर्ज खलीफा के सामने अपना वेडिंग फोटोशूट कराया था. एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें कई दिनों तक इंटरनेट पर वायरल रही थीं. 

नीलम मुनीर की बात करें तो वो पाकिस्तानी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं. एक्ट्रेस कई हाल-ए-दिल, कैद-ए-तनहाई, तेरे बिना समेत कई पॉपुलर शोज में नजर आ चुकी हैं. हालांकि, शादी के बाद उन्होंने शोबिज से दूरी बना ली है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »