पॉपुलर यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड से दुनिया को मिलवाया. बियर बाइसेप्स के नाम से जाने जाने वाला रणवीर इन्फ्लुएंसर जूही भट्ट को डेट कर रहे हैं. उन्होंने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया. कई महीनों से दोनों के डेट करने को लेकर ऑनलाइन अफवाहें चल रही थीं. इन सभी को सच साबित करते हुए रणवीर ने जूही संग रोमांटिक पोस्ट शेयर की.
रणवीर इलाहाबादिया, केन्या के मासाई मारा से जूही भट्ट संग ट्रिप पर थे. इस ट्रिप की रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर उन्होंने फैंस को सरप्राइज दिया. इसके कुछ ही समय बाद उनकी कथित एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस निक्की शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया. 30 अप्रैल को निक्की ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मीम वीडियो पोस्ट की. इसमें लिखा था, 'सॉरी बेबी, मैंने 1200 मिलीग्राम अश्वगंधा और मैग्नीशियम ग्लाइसिनेट लिया हुआ है. मुझे अब कोई फर्क नहीं पड़ता.'
यह पोस्ट इसलिए चर्चा में आ गया, क्योंकि ये रणवीर के जूही संग अपने रिश्ते को पब्लिक करने के कुछ ही दिनों बाद आया. हालांकि निक्की ने अपने पोस्ट में रणवीर या जूही का नाम नहीं लिया. मगर फैंस ने समय को जोड़कर इसे उसी से संबंधित माना.
रणवीर-जूही ने ऑफिशियल किया रिश्ता
रणवीर इलाहाबादिया ने फैंस को चौंकाते हुए मासाई मारा से जूही भट्ट के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं. इससे पहले वे उनकी पहचान को सीधे तौर पर सामने लाने से बचते आए हैं. रणवीर ने कुछ वक्त पहले जूही के साथ Ghibli-स्टाइल AI तस्वीरें शेयर की थीं. इनमें जूही का चेहरा छिपा हुआ था. ट्रिप की तस्वीरें शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा था, 'सूरज, चांद, सितारे और उनके बीच की सारी चीजें. कभी किसी ऐसे से मिले हो, जिसकी रोशनी दुनिया की सारी निगेटिविटी मिटा दे? मैं मिला हूं.' इस पोस्ट ने तुरंत फॉलोअर्स का ध्यान खींचा और दोनों वायरल हो गई थी.'
रणवीर और जूही को पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2026 मैच के दौरान साथ देखा गया था. जब पैपराजी ने उनकी तस्वीरें लेने की कोशिश की, तो रणवीर ने कथित तौर पर कहा कि वे जल्दी में हैं और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हैं. तब जूही उनके साथ चल रही थीं.
जूही से पहले निक्की को कर रहे थे डेट
दोनों के रिश्ते की अटकलें अक्टूबर 2025 में शुरू हुई थीं, जब दोनों ने दिवाली सेलिब्रेशन की मिलती-जुलती तस्वीरें पोस्ट कीं. हालांकि उन तस्वीरों में उन्होंने अपने चेहरे नहीं दिखाए थे. तस्वीरों के बैकग्राउंड और सजावट एक जैसी होने के कारण फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था.
जूही से पहले, रणवीर का नाम एक्ट्रेस निक्की शर्मा के साथ जोड़ा गया था. वे अक्सर उनके साथ तस्वीरें पोस्ट करते थे, लेकिन उनकी पहचान को सूरजमुखी के फूल वाली इमोजी से छिपा देते थे. दोनों ब्रेकअप की अफवाहें रणवीर के निक्की को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने के बाद शुरू हुई थीं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी उस समय इसपर कुछ नहीं कहा था.
प्रोजेक्ट्स की बात करें तो रणवीर इलाहाबादिया, जल्द कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आएंगे. उनके साथ कॉमेडियन समय रैना होंगे. यह एपिसोड 2 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क