बेटी को परेशान देखकर नीना गुप्ता ने बताया पिता का सच, ऐसे किया मैनेज

नीना गुप्ता ने कहा था कि मैंने मसाबा को बताया कि किस तरह विवियन एक फैमिली मैन नहीं हैं, जोकि उनके पिता हैं. वह कैसे हैं, कैसे नहीं हैं, मैंने सारी चीजें मसाबा को बताईं. 20 साल की उम्र तक तो मसाबा को खराब महसूस होता था, यह सोचकर कि विवियन उनसे टच में नहीं रहते, लेकिन बाद में मसाबा और विवियन की बातचीत होनी शुरू हुई.

Advertisement
नीना गुप्ता नीना गुप्ता

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 8:08 PM IST
  • नीना गुप्ता की किताब 'सच कहूं तो' हुई लॉन्च
  • विवियन के बारे में जब मसाबा को बताया था
  • नीना बोलीं- विवियन फैमिली मैन नहीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता बेटी मसाबा गुप्ता संग मजबूत बॉन्ड शेयर करती हैं. मसाबा की नीना ने बतौर सिंगल पेरेंट परवरिश की. साथ ही इंडस्ट्री में खुद का नाम बनाया. महिला सशक्तिकरण का नीना जीता-जागता उदाहरण हैं. नीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मसाबा गुप्ता शुरुआती दिनों में थोड़ी खराब महसूस करती थीं. वह सोचती थीं कि पूर्व वेस्ट इंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स उनसे टच में नहीं रहते हैं. ऐसे में नीना को मसाबा को समझाना पड़ता था कि विवियन 'फैमिली मैन' नहीं हैं, जिसके कारणवश उन्हें टच में रहने में समस्या होती है. 

Advertisement

नीना ने कही यह बात
साल 2015 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने कहा था कि मैंने मसाबा को बताया कि किस तरह विवियन एक फैमिली मैन नहीं हैं, जोकि उनके पिता हैं. वह कैसे हैं, कैसे नहीं हैं, मैंने सारी चीजें मसाबा को बताईं. 20 साल की उम्र तक तो मसाबा को खराब महसूस होता था, यह सोचकर कि विवियन उनसे टच में नहीं रहते, लेकिन बाद में मसाबा और विवियन की बातचीत होनी शुरू हुई. विवियन की समस्या थी कि वह इंटरनेट सही ढंग से इस्तेमाल नहीं करना जानते थे. ऐसे में उनके लिए मसाबा से कनेक्ट करना मुश्किल होता था. 

नीना ने आगे कहा था कि कई बार मसाबा के जन्मदिन पर विवियन फोन किया करते थे और कई बार ऐसा भी होता था कि वह तीन साल तक कोई फोन नहीं करते थे. कभी आते थे तो मिलते थे. कई बार नहीं भी मिलते थे. लेकिन मैं जानती थी कि वह कैसे इंसान हैं. अगर मैं उनसे किसी चीज के बारे में कहती कि मुझे चाहिए तो वह उसे पाने के लिए अपनी पूरी जान लगा देते थे. वह कभी खुद से कुछ नहीं लाते थे. वह एक ऐसे इंसान थे जो खुद को एक्स्प्रेस करना बिल्कुल नहीं जानते थे. 

Advertisement

जब प्रोड्यूसर ने नीना गुप्ता को होटल में बुलाकर पूछा- क्या तुम रात बिताओगी?

मालूम हो कि नीना गुप्ता की हाल ही में ऑटोबायोग्राफी लॉन्च हुई है, जिसे उन्होंने करीना कपूर खान के सात लॉन्च किया है. नीना की किताब का नाम है, सच कहूं तो. इस किताब के जरिए नीना ने अपने निजी जीवन के बारे में बताया है. शादी, बच्चे, दूसरी शादी, प्रेग्नेंसी, सतीष कौशिक का प्रपोज करना, फिल्मी करियर, जैसी कई चीजों पर एक्ट्रेस ने खुलकर लिखा है.  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »