44 की एक्ट्रेस पर मां बनने का प्रेशर, हुआ निगेटिव असर? बोलीं- अपनी शर्त पर जीती हूं

एक्ट्रेस मोना सिंह ने मदरहुड और शादी को लेकर समाज के दबाव के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि क्या ऐसे सवालों से उनपर कोई बुरा असर पड़ता है. मोना बीते दिनों प्राइम वीडियो की सीरीज 'मां का सम' में नजर आई हैं. बॉलीवुड में भी उन्हें बढ़िया काम करते देखा जा रहा है.

Advertisement
मोना सिंह नहीं लेतीं प्रेशर (Photo: Instagram/@monajsingh) मोना सिंह नहीं लेतीं प्रेशर (Photo: Instagram/@monajsingh)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:20 PM IST

बॉलीवुड और टीवी की जानी मानी स्टार मोना सिंह ने मदरहुड और शादी को लेकर समाज के दबाव के बारे में खुलकर बात की है. एक एजेंसी संग बातचीत में मोना ने कहा कि उन्होंने कभी भी इन दोनों चीजों को अपने जीवन के फैसलों पर असर नहीं डालने दिया. न ही खुद को इन दबावों में आने दिया.

मोना सिंह ने कहा, 'मैंने इन प्रेशर को कभी नहीं लिया. मैं इनके सामने कभी नहीं झुकी. मैं इन सवालों से कभी प्रभावित नहीं हुई. जब मैं शादीशुदा नहीं थी, तब लगातार यही सवाल पूछा जाता था- 'लड़का ढूंढ रही हो क्या?' लेकिन मैंने हमेशा अपने नियमों से जीवन जिया है और मुझे लगता है कि यही जीने का सबसे अच्छा तरीका है. आप सिर्फ खुद के प्रति जवाबदेह होते हैं और अपने सभी फैसलों की जिम्मेदारी खुद लेते हैं. इसलिए हां, मैं एक खूबसूरत और पूर्ण जीवन जी रही हूं.'

Advertisement

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'देखिए, दूसरों का काम है बातें करना, आपको नीचे खींचना, आपको चुभाने वाली बातें करना, आपको परेशान करना. लेकिन हमारा काम यह नहीं है कि हम प्रभावित हों. हमारा काम है वह जीवन जीना जो हम जीना चाहते हैं, क्योंकि बिल हम भर रहे हैं, फैसले हम ले रहे हैं और जीवन हम जी रहे हैं.'

करियर की ऊंचाई पर हैं मोना

मोना सिंह को साल 2003 में आए आइकॉनिक टेलीविजन शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से फेम मिला था. शो में उन्होंने जस्सी का यादगार किरदार निभाया, जो एक साधारण और समझदार लड़की थी. अपने ब्रेसेस, बड़े-बड़े चश्मे वाले लुक से उन्होंने सभी को चौंकाया था. यह शो सांस्कृतिक रूप से एक बड़ा फिनोमेना बन गया था और इसने मोना सिंह को घर-घर में पहचान दिलाई.

बीते सालों में मोना सिंह ने टेलीविजन, बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मजबूत करियर बनाया है. उन्हें 'लाल सिंह चड्ढा', 'सुबेदार', 'बॉर्डर 2' समेत अन्य फिल्मों में देखा गया. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डेब्यू प्रोजेक्ट 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में लक्ष्य लालवानी की मां का रोल किया था. हाल ही में मोना, 'मां का सम' नाम की सीरीज में मेहिर अहुजा और रणवीर बरार के साथ भी नजर आई हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement