मिष्टी मुखर्जी के निधन पर फैली मिष्टी चक्रवर्ती की मौत की खबर, बोलीं- अभी जिंदा हूं

विको टरमरिक के ऐड में नजर आने वाली मिष्टी चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर एक फेक रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैं आज मर गई. भगवान की दया से मैं जिंदा हूं और पूरी तरह स्वस्थ हूं

Advertisement
मिष्टी चक्रवर्ती और मिष्टी मुखर्जी मिष्टी चक्रवर्ती और मिष्टी मुखर्जी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 10:24 AM IST

बंगाली और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी का शुक्रवार शाम को बेंगलुरु में निधन हो गया. इसके बाद मीडिया और सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल होने लगी. हालांकि कुछ न्यूज रिपोर्ट्स में मिष्टी मुखर्जी के बजाय मशहूर बंगाली एक्ट्रेस और मॉडल मिष्टी चक्रवर्ती के निधन की खबर बताई जा रही थीं और सोशल मीडिया पर फैन्स उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे. ये खबरें जब मिष्टी चक्रवर्ती के पास पहुंची तो उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद सामने आकर बताया कि वह अभी जिंदा हैं और स्वस्थ हैं.

Advertisement

विको टरमरिक के ऐड में नजर आने वाली मिष्टी चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर एक फेक रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैं आज मर गई. भगवान की दया से मैं जिंदा हूं और पूरी तरह स्वस्थ हूं और एक मुझे बहुत आगे तक जाना है साथियों.'

इन हिंदी फिल्मों में मिष्टी चक्रवर्ती ने किया काम

यूं तो मिष्टी चक्रवर्ती विको टरमरिक क्रीम के ऐड से घर-घर में मशहूर हुई हैं. लेकिन उन्होंने साल 2014 में बांग्ला फिल्म 'पोरिचोई' से डेब्यू किया था. इसके बाद मिष्टी ने सुभाष घई की फिल्म 'कांची: द अनब्रेकेबल' से बॉलीवुड में भी डेब्यू किया था. इस फिल्म के अलावा मिष्टी ने 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती', 'बेगम जान' और 'मणिकर्णिका' जैसी फिल्मों में भी भूमिकाएं निभाई हैं. वे तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. 

Advertisement

मिष्टी मुखर्जी का हुआ निधन

कई फिल्मों में आइटम नंबर्स कर चुकीं एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी का शुक्रवार को निधन हो गया था. साल 2013 में फिल्म 'मैं कृष्णा हूं' से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं मिष्टी मुखर्जी किडनी से जुड़ी समस्या से जूझ रही थीं. फिल्म 'मैं कृष्णा हूं' में डांस नंबर करने के बाद मिष्टी मुखर्जी ने डायरेक्टर राकेश मेहता की फिल्म 'लाइफ की तो लग गई' में काम किया था.

सूत्रों की मानें तो किडनी फेल होने से उनका निधन हुआ. एक्ट्रेस काफी कष्ट में थीं. मिष्टी इंडस्ट्री में करीब एक दशक से सक्रिय थीं. उन्होंने साल 2012 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके अलावा वे कुछ फिल्मों और आइटम सॉन्ग्स में नजर आईं. मगर फिल्मों में उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स में काम नहीं मिला. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिष्टी मुखर्जी अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में रहीं. मिष्टी पर कई सारे गंभीर आरोप लगे थे. उनपर साल 2014 में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप भी लगा था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »