'मिर्जापुर: द मूवी' में वेब सीरीज से ज्यादा खतरनाक होगा गुड्डू भैया का किरदार, मजेदार डिटेल्स आईं सामने

ओटीटी की दुनिया में तहलका मचाने के बाद 'मिर्जापुर' अब फिल्म बनकर बड़े पर्दे पर गर्दा उड़ाने के लिए तैयार है. 4 सितंबर को रिलीज होने जा रही 'मिर्जापुर: द मूवी' से अली फजल के किरदार 'गुड्डू भैया' को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. फिल्म में गुड्डू पंडित का किरदार वेब सीरीज के मुकाबले कहीं ज्यादा खूंखार अंदाज में नजर आने वाला है.

Advertisement
'मिर्जापुर: द मूवी' में ऐसा होगा गुड्डू भैया का किरदार (Photo: Screengrab) 'मिर्जापुर: द मूवी' में ऐसा होगा गुड्डू भैया का किरदार (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:10 PM IST

इंडियन ऑडियंस की फेवरेट वेब सीरीज में से एक मिर्जापुर अब फिल्म बनकर बड़े पर्दे पर पहुंचने वाली है. 4 सितंबर को आ रही मिर्जापुर: द मूवी का टीज़र हाल ही में सामने आया और फैंस से इसे बहुत पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला.

कालीन भैया के काले कारोबार का खेल अब पहले से भी बड़े स्केल के साथ बड़े पर्दे पर गर्दा उड़ाने के लिए तैयार नजर आ रहा है. पंकज त्रिपाठी के साथ अली फजल तो फिल्म में हैं ही, दिव्येंदु शर्मा की भी मुन्ना भैया के रोल में वापसी होने जा रही है.

Advertisement

पहले से खतरनाक होगा गुड्डू भैया का किरदार

मिर्जापुर: द मूवी के टीज़र को मिल रहे धमाकेदार रिस्पॉन्स के बीच अब सामने आया है कि इस कहानी में अली फजल का किरदार, गुड्डू भैया अब और भी खतरनाक होने वाला है. कहा जा रहा है कि फिल्म में गुड्डू भैया का किरदार, वेब सीरीज से भी ज्यादा वायलेंट अंदाज में नजर आने वाला है.

बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया है, 'मिर्जापुर: द मूवी में अली फजल का गुड्डू पंडित अपने अब तक के सबसे खूंखार रूप में दिखाई देगा. कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां गुड्डू अपने करीबियों को खोने के दर्द और गुस्से को ढो रहा है. यही दर्द उसे पहले से कहीं ज्यादा निर्दयी बना देता है और बदला ही उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा मकसद बन जाता है.'

Advertisement

बरकरार रहेगा ओरिजिनल तेवर

सूत्र ने आगे बताया कि फिल्म के लिए गुड्डू पंडित के कैरेक्टर को एक नए सिनेमेटिक फ्लेवर में पेश किया गया है, लेकिन उसकी बेसिक आइडेंटिटी और नेचर बरकरार रखा गया है.

सूत्र का दावा है कि इस बार दर्शकों को गुड्डू पंडित का ऐसा रूप देखने को मिल सकता है, जो पहले से ज्यादा हिंसक, तीखा और सनकी होगा. फिल्म का मेन प्लॉट भी इसी के इर्द-गिर्द घूमेगा. ये देखना भी दिलचस्प होगा कि इस बार मुन्ना भैया और गुड्डू भैया की लड़ाई क्या रंग लाती है. मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी. ये फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु में भी आ रही है. भारत में ये अपनी तरह की पहली कहानी होगी जो ओटीटी से निकलकर बड़े पर्दे पर आ रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »