Ranveer Singh से Lalit Modi क्यों बोले, 'भाई आई एम सॉरी...'?

ललित मोदी और सुष्मिता सेन की फोटोज पर रिएक्ट करते हुए रणवीर ने हार्ट और इविल आई इमोजी पोस्ट की थी. वहीं जब ललित मोदी ने रणवीर से जुड़ा आर्टिकल पढ़ा, तो वो अपने फेवरेट स्टार के लिये मैसेज लिखे बिना नहीं रह पाये.

Advertisement
रणवीर सिंह, ललित मोदी, सुष्मिता सेन रणवीर सिंह, ललित मोदी, सुष्मिता सेन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 9:18 PM IST

Lalit Modi Sushmita Sen Relationship: आजकल सुष्मिता सेन ( Sushmita Sen) और ललित मोदी (Lalit Modi) का रिलेशनशिप चर्चा का टॉपिक बना हुआ है. सोशल मीडिया पर कपल की कोजी फोटोज हर किसी का ध्यान खींच रही हैं. रोहमन शॉल से ब्रेकअप के बाद सुष्मिता सेन, ललित मोदी संग रिश्ते में हैं. ये जानकर अलग-अलग तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. इस अपडेट पर एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बहुत खुश दिखे. रणवीर सिंह के प्यार के लिये अब ललित मोदी ने भी उन्हें एक जवाब भेजा है. 

Advertisement

रणवीर के लिये ललित मोदी का मैसेज

असल में ललित मोदी ने ट्विटर पर इंडिया टुडे का आर्टिकल शेयर करते हुए रणवीर के लिये एक मैसेज लिखा है. उस आर्टिकल में ललित मोदी और सुष्मिता की फोटोज पर रणवीर के रिएक्शन के बारे में बताया गया था. 

रणवीर के प्यार का जवाब देते हुए ललित मोदी लिखते हैं, 'आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया मेरे भाई. मुझे माफ कर दो... अभी नो आईपीएल. पर जैसा कि मैंने कहा था कि समय निकालो और जो तुम्हारी इच्छा है वो करो. बाकी चीजें अपने आप हो जायेंगी. यूरोप में अगली बार मिलते हैं. आपको प्यार. याद रखना बड़े प्रोड्यूसर के लिये फ्री में कुछ नहीं करना है. लोग आपको देखते हैं, उन्हें नहीं.' वाह... वाह... मतलब क्या बात लिख दी ललित मोदी. 

Advertisement

रणवीर बनाया था हार्ट

बात ये है कि ललित मोदी और सुष्मिता सेन की फोटोज पर रिएक्ट करते हुए रणवीर ने उस पर हार्ट और इविल आई इमोजी पोस्ट की थी. वहीं जब ललित मोदी ने रणवीर से जुड़ा आर्टिकल पढ़ा, तो वो अपने फेवरेट स्टार के लिये मैसेज लिखे बिना नहीं रह पाये. वैसे चलो इसी बहाने ये भी पता चल गया कि ललित मोदी और रणवीर सिंह खास बॉन्ड शेयर करते हैं. उम्मीद है कि ललित मोदी मैसेज भी रणवीर तक जल्द ही पहुंच जायेगा.  
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »